बसना(जीतयादव)। क्षेत्र के होनहार छात्र आयुष जगत ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर बड़ी सफलता हासिल करते हुए सैनिक स्कूल और जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में चयन प्राप्त किया है। आयुष की इस उपलब्धि से उनके परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
सैनिक स्कूल और नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में मिली सफलता परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल।
आयुष ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के विश्वास और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है। उनके पिता अमर जगत शिक्षक हैं, जबकि माता कुंती देवी जगत भी शिक्षिका के रूप में कार्यरत हैं। परिवार के अनुसार आयुष बचपन से ही पढ़ाई के प्रति अनुशासित और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहे हैं।
सैनिक स्कूल और नवोदय विद्यालय में चयन पर शासकीय प्राथमिक शाला परसापाली के शिक्षक आर.के. मांझी, जाल सर, तांडी सर, मलिक सर और बरिहा मैम सहित कई शिक्षकों ने आयुष को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।आयुष की सफलता पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और समाज के लोगों ने भी खुशी जताई। अमृत तिलकिया, तिलक खड़िया, बृजभान सिंह जगत, नारायण सिंह तोमर, विजय कौशिक और शिव शोभन ठाकुर सहित कई लोगों ने आयुष के घर पहुंचकर उन्हें बधाई दी।
इसके अलावा सर्व आदिवासी समाज बिलाईगढ़ ब्लॉक और गोंड समाज धनसीर की ओर से भी आयुष को शुभकामनाएं दी गईं। वहीं सरोज भोई, राजकुमार भोई, जितेंद्र नाग, गजमोहन सिदार, कृष्ण कुमार नेताम, भागवत डड़सेना और मोहन जगत ने भी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया।
आयुष की इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत और सही मार्गदर्शन से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी भी बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।



