पिरदा(जीतयादव)।बरेकेल में अखिल भारतीय गोंड समाज की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, युवा सदस्य और महिला प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
नव निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण के साथ गोंड समाज की एकता और विकास के लिए पदाधिकारियों ने लिया संकल्प।
कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रीति-रिवाजों और वरिष्ठ सदस्यों के स्वागत के साथ हुई। उपस्थित लोगों ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों का पुष्पमाला और सम्मान के साथ स्वागत किया। इसके बाद समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को समाज की सेवा, एकता और विकास के लिए ईमानदारी से कार्य करने की शपथ दिलाई।
अखिल भारतीय गोंड समाज की बैठक में वक्ताओं ने समाज की परंपरा, संस्कृति और पहचान को सुरक्षित रखने का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि बच्चों को अच्छी शिक्षा देना और युवाओं को समाज की गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित करना हमारी जिम्मेदारी है। साथ ही सामाजिक जागरूकता, रोजगार के अवसर और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।
बैठक में गोंड समाज की गतिविधियों को मजबूत करने के लिए कई प्रस्ताव रखे गए। इनमें नियमित रूप से बैठकें आयोजित करना, युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना और संगठन की मजबूती पर जोर देना शामिल था। नव निर्वाचित पदाधिकारी इस प्रकार हैं: अध्यक्ष – इन्द्रजीत सिदार, उपाध्यक्ष – कैलाश पारेश्वर, कोषाध्यक्ष – सावननेटी, सचिव – बिहारी लाल, सहसचिव – उत्तम जगत, संगठन मंत्री – मोतीलाल, महामंत्री – मधुसूदन पारेश्वर, अंकेक्षक – विश्राम नेताम, महिला प्रभाग – धनेश्वरी जगत, लीला बाई, श्याम बाई नेटी, मिलो बाई, बासमोती, शुसीला परिश्वर, तारा सिदार, कामिनी, नान बाई, सुधयारीन, सुलोचना नागवंशी, प्रज्ञा ठाकुर।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया और यह निर्णय लिया गया कि भविष्य में गोंड समाज के हित और विकास के लिए ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे। बैठक सौहार्दपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई।



