बसना(जीतयादव)।नीलांचल भवन (विधायक निवास) बसना में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की पदाधिकारियों का आत्मीय आगमन हुआ। इस अवसर पर स्थानीय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

इस अवसर पर नीलांचल भवन में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी, संभाग प्रभारी एवं कार्यक्रम प्रभारी सविता चंद्राकर, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा महासमुंद स्मिता चंद्राकर, प्रदेश उपाध्यक्ष पुष्पलता चौहान तथा जिला पंचायत अध्यक्ष महासमुंद मोंगरा बाई पटेल सहित महिला मोर्चा के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान संगठन को मजबूत बनाने, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ाने जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने गतिविधियों को आगे बढ़ाने और समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।



