बसना(जीतयादव)।विकासखंड बसना के संकुल केंद्र जमदरहा अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला ललितपुर में कक्षा 5वीं के विद्यार्थियों के लिए भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए नेवता भोज का भी आयोजन किया गया, जिससे बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला।
ललितपुर प्राथमिक शाला में विदाई समारोह, बच्चों को उपहार और फल-मिठाई देकर दी गई शुभकामनाएं।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सरपंच नोनी बाई चौहान तथा अन्य अतिथियों की उपस्थिति में मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर की गई। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों, पालकों और माताओं का पुष्पहार और पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष नेहरूलाल साहू ने की।

ललितपुर विद्यालय के प्रधान पाठक गफ्फार खान ने विदाई अवसर पर गीत और शायरी प्रस्तुत कर विद्यार्थियों को आशीर्वाद दिया। उनके भावुक संबोधन से समारोह का माहौल भावुक हो गया और कई लोगों की आंखें नम हो गईं। इसके बाद कक्षा 5वीं के विद्यार्थियों का कनिष्ठ छात्रों द्वारा स्वागत किया गया और उन्हें उपहार स्वरूप पेन भेंट किए गए।
विद्यालय परिवार की ओर से प्रधान पाठक गफ्फार खान ने विद्यार्थियों को कलम, टिफिन और टॉफी प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समिति सदस्य कायतराम चौहान ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे अंक लाकर माता-पिता और गुरुजनों का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी। वहीं सरपंच नोनी बाई चौहान और शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष ने भी विद्यार्थियों को आशीर्वाद प्रदान किया।

कार्यक्रम के दौरान सहायक शिक्षक प्रहलाद साहू ने बच्चों को कलम और चॉकलेट वितरित किए तथा स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की। इसके लिए प्रधान पाठक ने उनका आभार व्यक्त किया।
मध्यान्ह भोजन के समय प्रधानमंत्री पोषण योजना के अंतर्गत नेवता भोज का आयोजन किया गया, जो इस सत्र में ललितपुर विद्यालय में 24वीं बार आयोजित हुआ। यह नेवता भोज प्रधान पाठक विरेंद्र भोई (प्राथमिक शाला पढ़कीपाली) द्वारा प्रदान की गई खाद्य सामग्री से संपन्न हुआ। भोज में बच्चों को केला, अंगूर, मिक्सचर, बिस्किट, चॉकलेट, नारियल और लायचीदाना परोसा गया, जिसे पाकर बच्चे बेहद खुश नजर आए।

मंच का संचालन और आभार प्रदर्शन ललितपुर विद्यालय के प्रधान पाठक गफ्फार खान प्रधान ने किया ।इस मौके पर शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष नेहरूलाल साहू, उपाध्यक्ष खेमकुमारी साहू, कायतराम चौहान, मीनाबाई चौहान,अनिता चौहान, बुधियारीन, घुरऊराम, ,भगवती साहू , रामवती, गायत्री,महेत्तरीन उपस्थित थे।
आज के कायक्रम से विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी बद्री विशाल जोल्हे, सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी लोकेश्वर सिंह कंवर, विकास खण्ड स्रोत केंद्र समन्वयक अनिल सिंह साव, जमदरहा नोडल प्राचार्य उत्तर कुमार, जमदरहा संकुल समन्वयक डिजेंद्र कुर्रे, बड़ेटेमरी संकुल समन्वयक वारिश कुमार, बसना संकुल समन्वयक संघ अध्यक्ष त्रिकांत बाघ ने प्रसन्नता व्यक्त किए है।



