Close Menu
Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रायपुर: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त जारी।

    09/03/2026

    पिथौरा: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पंड्रीपानी तुकड़ा में महिलाओं का हुआ विशेष सम्मान।

    09/03/2026

    पिथौरा: पुराने सिक्के से मोटी रकम दिलाने का झांसा देकर 4 लाख की ठगी, पीड़ित ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस।

    09/03/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, March 9
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • अध्यात्म
    • अन्य
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    Home»बसना»बसना: होली के दिन लापता 9 वर्षीय बालक का खेत के पास मिला शव, क्षेत्र में शोक का माहौल।
    बसना

    बसना: होली के दिन लापता 9 वर्षीय बालक का खेत के पास मिला शव, क्षेत्र में शोक का माहौल।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad08/03/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    होली boy death image
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    बसना(जीतयादव)।कनकेबा में होली के दिन से लापता एक 9 वर्षीय नाबालिग बालक का शव उसके घर से करीब आधा किलोमीटर दूर खेत के पास मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मृत बालक की पहचान धनेश उर्फ पीयूष निषाद के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

    होली के दिन सुबह घर से निकला था धनेश उर्फ पीयूष निषाद, दूसरे दिन घर से आधा किलोमीटर दूर खेत के पास मिला शव।

    मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कनकेबा निवासी नृपति निषाद का बेटा धनेश निषाद (9 वर्ष) होली के दिन सुबह करीब 11:15 बजे घर से निकला था। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। परिवार के लोगों ने पहले आसपास और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने मामले की सूचना सरायपाली थाना पुलिस को दी।

    logo

    सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल गांव पहुंचकर बालक की तलाश शुरू की। होली के दिन ग्रामीणों की मदद से रात भर आसपास के खेतों, जंगल और अन्य स्थानों पर खोजबीन की गई, लेकिन बच्चे का कोई पता नहीं चल सका।

    अगले दिन सुबह करीब 8 बजे जब परिजन और ग्रामीण दोबारा उसकी तलाश कर रहे थे, तब धनेश का शव उसके घर के पीछे लगभग आधा किलोमीटर दूर एक खेत के पास पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

    logo

    घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने शव का परीक्षण कर आसपास के क्षेत्र की बारीकी से जांच की। प्रारंभिक जांच में बालक के शरीर पर किसी प्रकार की गंभीर या घातक चोट के स्पष्ट निशान नहीं पाए गए हैं। हालांकि उसके हाथ और पैरों के कुछ हिस्सों को जानवरों द्वारा नोचे जाने के निशान मिले हैं।

    logo

    पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बालक की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस गांव के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले के हर पहलू से जांच की जा रही है।

    बताया जा रहा है कि धनेश उर्फ पीयूष निषाद मूल रूप से दुधीपाली (बसना) में अपने मामा के पास रहकर पढ़ाई करता था। वह 25 फरवरी को अपने किसी रिश्तेदार के यहां आयोजित दसगात्र कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गांव आया हुआ था। होली के दूसरे दिन उसका शव मिलने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

    धनेश अपने भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

    Chhattisgarh Vision News Logo
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    पिरदा: भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की मंडल कार्यकारिणी की घोषणा, कार्यकर्ताओं को मिली नई जिम्मेदारी।

    08/03/2026

    बसना: गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर मोक्ष कुमार प्रधान ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना।

    08/03/2026

    बसना: छात्रवृत्ति कार्य की प्रगति को लेकर सेजेस बसना में समीक्षा बैठक संपन्न।

    08/03/2026

    होली 2026: 3 मार्च को होगा होलिका दहन, 4 मार्च को खेली जाएगी होली।

    01/03/2026

    बसना: असम प्रवास से लौटे मोक्ष कुमार प्रधान, क्षेत्र के सामाजिक कार्यक्रमों में रहे सक्रिय।

    01/03/2026

    बसना: अवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान, 7 आरोपी गिरफ्तार।

    01/03/2026
    टॉप पोस्ट
    बसना

    पिरदा: भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की मंडल कार्यकारिणी की घोषणा, कार्यकर्ताओं को मिली नई जिम्मेदारी।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर मोक्ष कुमार प्रधान ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: छात्रवृत्ति कार्य की प्रगति को लेकर सेजेस बसना में समीक्षा बैठक संपन्न।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    पिथौरा: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पंड्रीपानी तुकड़ा में महिलाओं का हुआ विशेष सम्मान।

    09/03/2026

    पिथौरा: पुराने सिक्के से मोटी रकम दिलाने का झांसा देकर 4 लाख की ठगी, पीड़ित ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस।

    09/03/2026

    महासमुंद: फर्सी फैक्ट्री में चल रहा था पेट्रोल-डीजल हेराफेरी का अवैध कारोबार, 7आरोपी गिरफ्तार।

    09/03/2026

    सरायपाली: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सरायपाली की शिक्षिकाएँ सम्मानित की गयी।

    09/03/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.