बसना(जीतयादव)। जिले में इस वर्ष रंगों का पर्व होली 4 फरवरी 2026 को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा, जबकि 3 फरवरी 2026 को होलिका दहन किया जाएगा। इसे लेकर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में तैयारियां शुरू हो गई हैं।पंचांग के अनुसार 3 फरवरी की शाम शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया जाएगा।
विभिन्न मोहल्लों और गांवों में होलिका दहन स्थल तैयार किए जा रहे हैं। लोग लकड़ी और पूजन सामग्री एकत्र कर परंपरागत विधि से होलिका पूजन की तैयारी कर रहे हैं।
जिलेभर में शुरू हुई होली की तैयारियां, परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ मनाया जाएगा रंगों का त्योहार।
होलिका दहन को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। इस दिन लोग पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हैं।4 फरवरी को रंगों की होली खेली जाएगी। सुबह से ही बच्चे और युवा पिचकारी व रंग-गुलाल के साथ उत्साहपूर्वक होली मनाएंगे। कई स्थानों पर होली मिलन समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।

प्रशासन की ओर से शांतिपूर्ण और सुरक्षित मनाने की अपील की गई है। नागरिकों से सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने और आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने का आग्रह किया गया है।जिले में उत्साह का माहौल है और लोग बेसब्री से रंगों के इस पर्व का इंतजार कर रहे हैं।





