बसना(जीतयादव)।असम प्रवास से लौटने के बाद जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों में लगातार शामिल हो रहे हैं। उनके सक्रिय दौरे से क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल है और लोग इसे जनप्रतिनिधि की संवेदनशीलता से जोड़कर देख रहे हैं।
मोक्ष कुमार प्रधान सुखीपाली, धरमपुर, हबेकांटा और जीराडाबरी के कार्यक्रमों में शामिल होकर दिया सामाजिक एकजुटता का संदेश।
इसी क्रम में उन्होंने ग्राम सुखीपाली में जनपद सदस्य की माताजी के दसगात्र कार्यक्रम में पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। इसके बाद ग्राम धरमपुर में स्वर्गीय साव जी के दस कर्म कार्यक्रम में शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

धार्मिक आयोजनों में भी उनकी सहभागिता देखने को मिली। ग्राम हबेकांटा में भोई परिवार द्वारा आयोजित सोलह पाला समापन कार्यक्रम में शामिल होकर उन्होंने आयोजन की सराहना की। वहीं ग्राम जीराडाबरी में साहू परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण कथा में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मोक्ष कुमार प्रधान एक सक्रिय और जनता से जुड़े हुए जनप्रतिनिधि के रूप में उभर रहे हैं। वे क्षेत्र के हर वर्ग के लोगों के सुख-दुख में शामिल होते हैं और समस्याओं को गंभीरता से सुनते हैं। यही कारण है कि उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती दिखाई दे रही है।

मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि क्षेत्र की जनता का स्नेह और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे आगे भी इसी तरह जनता के बीच रहकर सेवा कार्यों में सक्रिय रहेंगे।




