Close Menu
Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बसना: छत्तीसगढ़ बजट 2026-27 पर मोक्ष कुमार प्रधान की प्रतिक्रिया।

    24/02/2026

    महासमुंद: कचना धुरवा महाविद्यालय छुरा में 21वां वार्षिक स्नेह सम्मेलन समारोह संपन्न।

    24/02/2026

    पिथौरा: ब्राह्मण समाज की जमीन पर कथित अतिक्रमण, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

    24/02/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, February 24
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • अध्यात्म
    • अन्य
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    Home»पिथौरा»पिथौरा: ब्राह्मण समाज की जमीन पर कथित अतिक्रमण, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
    पिथौरा

    पिथौरा: ब्राह्मण समाज की जमीन पर कथित अतिक्रमण, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad24/02/2026Updated:24/02/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    ब्राह्मण copy1
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    पिथौरा(जीतयादव)। ब्राह्मण समाज द्वारा संचालित सामाजिक भवन परिसर की जमीन पर कथित अवैध कब्जे को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। मामले में समाज के पदाधिकारियों ने एसडीएम पिथौरा को ज्ञापन सौंपकर अतिक्रमण हटाने और उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।समाज copy1

    ब्राह्मण समाज की भवन परिसर की बाउंड्री तोड़ने का आरोप, तत्काल कार्रवाई की मांग।

    ज्ञापन में बताया गया है कि श्रीमती कलिन्द्री साहू पति लालु साहू एवं अन्य व्यक्तियों द्वारा ब्राह्मण समाज की भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। आरोप है कि संबंधित व्यक्तियों ने परिसर में लगाए गए तार एवं पिलर युक्त बाउंड्री वॉल को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

    logo

    समाज के पदाधिकारियों का कहना है कि इससे पूर्व भी संबंधित पक्ष द्वारा शासकीय भूमि पर कब्जा कर उसे अन्य व्यक्तियों को विक्रय किए जाने की शिकायत की जा चुकी है। इस संबंध में समाज ने कई बार प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की, किंतु समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया।

    logo

    ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों का यह भी आरोप है कि जब उन्होंने अतिक्रमण का विरोध किया तो उन्हें झूठे प्रकरण में फंसाने की धमकी दी गई। समाज के कुछ सदस्यों के विरुद्ध पूर्व में कथित रूप से छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराए जाने की बात भी ज्ञापन में उल्लेखित है, जिससे समाज में भय का वातावरण बना हुआ है।

    ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष गोपाल शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने प्रशासन से मांग की है कि भूमि की स्थिति का राजस्व निरीक्षण कराकर अतिक्रमण को तत्काल हटाया जाए और दोषियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

    समाज के लोगों ने कहा कि सामाजिक भवन परिसर समाज की सामूहिक संपत्ति है, जहां धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं। ऐसे में इस भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

    Chhattisgarh Vision News Logo
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    पिथौरा: शिवरीनारायण केवट (निषाद) समाज में हंसराज निषाद बने उपाध्यक्ष, समाज में हर्ष।

    23/02/2026

    पिथौरा: मन की बात का 131वां प्रसारण प्राचीन शिव मंदिर में सुना गया।

    23/02/2026

    पिथौरा: कर्मचारी कॉलोनी में बड़ी चोरी से दहशत, सूने घर से 30 लाख के जेवर-नकदी पार।

    19/02/2026

    सांकरा: महाशिवरात्रि पर ब्रह्माकुमारी विद्यालय द्वारा ‘द्वादश ज्योतिर्लिंग झांकी’ का भव्य शुभारंभ।

    14/02/2026

    पिथौरा: सरस्वती शिशु मंदिर बया में वार्षिक उत्सव एवं मातृ-पितृ सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न।

    13/02/2026

    सांकरा: ANTF एवं सांकरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 105 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त।

    09/02/2026
    टॉप पोस्ट
    पिथौरा

    पिथौरा: शिवरीनारायण केवट (निषाद) समाज में हंसराज निषाद बने उपाध्यक्ष, समाज में हर्ष।

    Ashok Nishad
    पिथौरा

    पिथौरा: मन की बात का 131वां प्रसारण प्राचीन शिव मंदिर में सुना गया।

    Ashok Nishad
    पिथौरा

    पिथौरा: कर्मचारी कॉलोनी में बड़ी चोरी से दहशत, सूने घर से 30 लाख के जेवर-नकदी पार।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    पिथौरा: ब्राह्मण समाज की जमीन पर कथित अतिक्रमण, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

    24/02/2026

    बसना: छत्तीसगढ़ बजट 2026-27 पर मोक्ष कुमार प्रधान की प्रतिक्रिया।

    24/02/2026

    महासमुंद: कचना धुरवा महाविद्यालय छुरा में 21वां वार्षिक स्नेह सम्मेलन समारोह संपन्न।

    24/02/2026

    बसना: कायतपाली में अधूरा भवन बना खतरा, स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर मंडराया संकट।

    24/02/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    February 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728 
    « Jan    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.