Close Menu
Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बसना: छत्तीसगढ़ बजट 2026-27 पर मोक्ष कुमार प्रधान की प्रतिक्रिया।

    24/02/2026

    महासमुंद: कचना धुरवा महाविद्यालय छुरा में 21वां वार्षिक स्नेह सम्मेलन समारोह संपन्न।

    24/02/2026

    पिथौरा: ब्राह्मण समाज की जमीन पर कथित अतिक्रमण, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

    24/02/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, February 24
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • अध्यात्म
    • अन्य
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    Home»बसना»बसना: कायतपाली में अधूरा भवन बना खतरा, स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर मंडराया संकट।
    बसना

    बसना: कायतपाली में अधूरा भवन बना खतरा, स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर मंडराया संकट।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad24/02/2026Updated:24/02/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    अधूरा kayat1
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    बसना(जीतयादव)।ग्राम पंचायत कायतपाली स्थित शासकीय प्राथमिक शाला के सामने बना अधूरा और जर्जर भवन इन दिनों स्कूली बच्चों के लिए परेशानी और खतरे का कारण बन गया है। कभी यह स्थान गांव का प्रमुख खेल मैदान हुआ करता था, जहां बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित होती थीं और रथ यात्रा सहित कई धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी संपन्न होते थे।

    bharat logo

    प्राथमिक शाला के सामने अधूरा निर्माण बना कचरा स्थल, ग्रामीणों ने उठाए सवाल।

    ग्रामीणों के अनुसार यह भवन राजीव गांधी शिक्षा मिशन के तहत स्वर्गीय रोहित तांडी द्वारा निर्माणाधीन कराया गया था, लेकिन भवन चौखट स्तर पर ही अधूरा छोड़ दिया गया। समय के साथ यह संरचना खंडहर में तब्दील हो गई और अब यहां कचरा फेंका जाने लगा है। परिणामस्वरूप यह स्थान डंपिंग ग्राउंड जैसा बन गया है, जिससे आसपास गंदगी और दुर्गंध फैल रही है।

    logo

    स्कूल के शिक्षकों और ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर पूर्व सरपंच तथा वर्तमान सरपंच गीतांजलि यादव से कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान सामने नहीं आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि हर बार कानूनी प्रक्रियाओं का हवाला देकर मामले को टाल दिया जाता है।

    logo

    स्थानीय निवासी श्रवण सिदार ने बताया कि बरसात के दिनों में यहां सांप-बिच्छू निकलने का खतरा बढ़ जाता है, जिससे स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर संकट उत्पन्न हो सकता है। वहीं पृथ्वीराज सिदार ने कहा कि खंडहर और कचरे के कारण बच्चों को वहां खेलने से मना करना पड़ता है।

    ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि जब स्वच्छता और शिक्षा को प्राथमिकता देने की बात की जाती है, तो स्कूल के सामने इस तरह की अव्यवस्था क्यों बनी हुई है। यह स्थिति न केवल बच्चों की सुरक्षा, बल्कि गांव की शैक्षिक और सामाजिक छवि पर भी प्रश्नचिह्न खड़ा करती है।

    Chhattisgarh Vision News Logo
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    बसना: छत्तीसगढ़ बजट 2026-27 पर मोक्ष कुमार प्रधान की प्रतिक्रिया।

    24/02/2026

    महासमुंद: अवैध महुआ शराब के खिलाफ विशेष अभियान, 10 आरोपी गिरफ्तार।

    24/02/2026

    बसना: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने छत्तीसगढ़ विधायक दल में की नई नियुक्तियाँ।

    23/02/2026

    बसना: ‘नेवता भोज’ का आयोजन 16वीं बार शासकीय प्राथमिक शाला ललितपुर में संपन्न हुआ।

    21/02/2026

    बसना: स्व. श्री जयदेव सतपथी शासकीय महाविद्यालय बसना में वार्षिक स्नेह सम्मेलन संपन्न।

    21/02/2026

    बसना: भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल पिरदा की नई कार्यकारिणी घोषित की गईं।

    21/02/2026
    टॉप पोस्ट
    बसना

    बसना: छत्तीसगढ़ बजट 2026-27 पर मोक्ष कुमार प्रधान की प्रतिक्रिया।

    Ashok Nishad
    बसना

    महासमुंद: अवैध महुआ शराब के खिलाफ विशेष अभियान, 10 आरोपी गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने छत्तीसगढ़ विधायक दल में की नई नियुक्तियाँ।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    पिथौरा: ब्राह्मण समाज की जमीन पर कथित अतिक्रमण, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

    24/02/2026

    बसना: छत्तीसगढ़ बजट 2026-27 पर मोक्ष कुमार प्रधान की प्रतिक्रिया।

    24/02/2026

    महासमुंद: कचना धुरवा महाविद्यालय छुरा में 21वां वार्षिक स्नेह सम्मेलन समारोह संपन्न।

    24/02/2026

    बसना: कायतपाली में अधूरा भवन बना खतरा, स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर मंडराया संकट।

    24/02/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    February 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728 
    « Jan    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.