पिथौरा(जीतयादव)। छत्तीसगढ़ शिवरीनारायण केवट (निषाद) समाज, कोड़िया परिक्षेत्र सर्कल 1 में श्री हंसराज निषाद के उपाध्यक्ष बनने पर समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
निषादराज(केवट)गुहा के आशीर्वाद संग समाज सेवा का संकल्प लिया गया।
समाजजनों ने इसे निषाद समाज के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए कहा कि हंसराज निषाद के नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान प्रभु श्रीराम के सखा एवं निषाद समाज के आराध्यदेव निषादराज गुह जी का स्मरण करते हुए समाज सेवा और एकजुटता का संकल्प दोहराया गया।
![]()
वरिष्ठ सदस्यों ने आशा व्यक्त की कि नवपदस्थ उपाध्यक्ष समाज के शैक्षणिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विकास के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे। विशेष रूप से युवाओं को संगठित कर समाज की प्रगति में भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।

इस अवसर पर समाज के लोगों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर हंसराज निषाद का सम्मान किया और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।उल्लेखनीय है कि शिवरीनारायण क्षेत्र में निषाद (केवट) समाज सामाजिक गतिविधियों में निरंतर सक्रिय रहा है और संगठनात्मक मजबूती की दिशा में कार्य करता रहा है। नए दायित्व के साथ समाज में उत्साह का वातावरण है।




