बसना(जीतयादव)।भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) महिला मोर्चा मंडल पिरदा की नई कार्यकारिणी एवं पदाधिकारियों की घोषणा संगठनात्मक प्रक्रिया के तहत की गई। यह घोषणा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्रीमती विभा अवस्थी जी के निर्देशानुसार की गई। जिला अध्यक्ष माननीय येत राम साहू जी की अनुमति तथा भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष माननीय स्मिता हितेश चंद्राकर जी की अनुशंसा पर गठन को अंतिम रूप दिया गया।

भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर हुआ गठन, बसना विधायक डॉ. श्री संपत अग्रवाल ने दी शुभकामनाएं।
पिरदा मंडल अध्यक्ष माननीय अभिमन्यु प्रधान जी के मार्गदर्शन में महिला मोर्चा मंडल पिरदा के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई। संगठन पदाधिकारियों ने इसे महिला सशक्तिकरण और पार्टी के जमीनी विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

इस अवसर पर बसना विधायक डॉ. श्री संपत अग्रवाल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिला मोर्चा संगठन की सशक्त इकाई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी पदाधिकारी अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए मंडल स्तर पर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने भी पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा, समर्पण और टीम भावना के साथ कार्य करेंगी तथा संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को घर-घर तक पहुंचाने का प्रयास करेंगी।कार्यक्रम के अंत में सभी को उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी गईं।




