सांकरा(जीतयादव)।शासकीय शराब दुकान सांकरा में खुद को क्राइम ब्रांच पुलिस बताकर मैनेजर को धमकाने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने नकली पिस्टल दिखाकर शराब दुकान के मैनेजर से जबरन सुविधा लेने की कोशिश की थी।जब एक युवक हिमांशु साहू शराब दुकान पहुंचा और मैनेजर नेपाल से बीयर खरीदते हुए उसे पेपर में लपेटकर देने को कहा।
विषय सूची
Toggleशराब दुकान में मैनेजर को डराकर खुद को पुलिस बताने की कोशिश, नकली लाईटर पिस्टल के साथ आरोपी पकड़ा गया।
मैनेजर द्वारा पेपर नहीं होने की बात कहने पर युवक ने अचानक अपने पास रखा पिस्टल निकालकर दिखाया और खुद को पुलिस का अधिकारी बताते हुए कहा कि “मैं क्राइम ब्रांच से हूं, पेपर दोगे या गोली मार दूं।” इस धमकी से शॉप मैनेजर भयभीत हो गया और तुरंत सांकरा पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही थाना सांकरा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी के बताए हुलिए के आधार पर तलाश शुरू की और उसी दिन आरोपी को पकड़कर थाने लाया गया। पूछताछ एवं जांच में सामने आया कि आरोपी के पास मौजूद पिस्टल असली नहीं बल्कि लाईटर वाला नकली पिस्टल था, जिसका उपयोग वह लोगों को डराने के लिए कर रहा था।
शॉप मैनेजर की रिपोर्ट पर थाना सांकरा में अपराध क्रमांक 31/26 के तहत धारा 25(1)(ख) आर्म्स एक्ट एवं 204 बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।
जप्त सामग्री
1 नग लाईटर वाला नकली पिस्टल
1 नग वीवो मोबाइल फोन
1 नग बुलेट मोटरसाइकिल (क्रमांक OD 17 ASR 9480), अनुमानित कीमत ₹1,60,000
गिरफ्तार आरोपी
हिमांशु साहू, पिता जीतेंद्र साहू, निवासी कुड़ाखाई, थाना मेच्छामुंडा, जिला बरगढ़ (ओडिशा)।
पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी इसी तरह लोगों को डराकर फायदा उठाने की कोशिश करता रहा है। मामले में आगे की जांच जारी है और आरोपी की पृष्ठभूमि खंगाली जा रही है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या घटना की तुरंत पुलिस को सूचना दें।





