बसना(जीतयादव)।संकुल केंद्र जमदरहा अंतर्गत समग्र शिक्षा के तहत सोमवार को संकुल स्तरीय TLM (टीचिंग लर्निंग मटेरियल) मेला का आयोजन किया गया। इस मेले में संकुल केंद्र जमदरहा के सभी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया, वहीं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे।
TLM में मेले पठन सहायक सामग्री की आकर्षक प्रदर्शनी।
TLM मेले कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों द्वारा कक्षा अध्यापन में उपयोग की जाने वाली पठन सहायक सामग्री को प्रदर्शित करना तथा बच्चों के सीखने की प्रक्रिया को रोचक और प्रभावी बनाना रहा। मेले में शिक्षकों ने गणित, हिंदी, अंग्रेजी, पर्यावरण, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान से जुड़े विभिन्न टीएलएम मॉडल, चार्ट, खेल-आधारित सामग्री, फ्लैश कार्ड, पहेली, चित्र आधारित शिक्षण उपकरण आदि प्रस्तुत किए।

शिक्षकों ने बताया कि TLM के माध्यम से बच्चे विषयों को आसानी से समझते हैं, उनमें रुचि बढ़ती है और सीखने की प्रक्रिया सरल हो जाती है। विशेष रूप से कमजोर बच्चों के लिए यह सामग्री अत्यंत उपयोगी साबित होती है, जिससे वे खेल-खेल में पढ़ाई से जुड़ते हैं।इस अवसर पर संकुल समन्वयक दिजेन्द्र कुर्रे सहित शिक्षक गंगाधर प्रसाद द्विवेदी, मनोज नायक, टेमन साहू, डोलामणि पटेल, जितेंद्र नायक, शिमला चौहान, विजय चतुर्वेदी, प्रदीप साव, बुधेश्वर साहू, गफ्फार खान, बसंत साहू समेत अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

उत्कृष्ट आयोजन के लिए डीएमसी रेखराज शर्मा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी बद्री विशाल जोल्हे, विकासखंड स्रोत समन्वयक अनिल सिंह साव सहित समन्वयक आरिफ बेग, रोहित पटेल, गजेंद्र नायक, त्रिकांत बाग, वारिश कुमार, सुरेश नंद, संतराम बंजारा, अमृत लाल चौहान, अमित भोई, नंदकुमार चौहान एवं अन्य अधिकारियों ने शिक्षकों को बधाई दी।
अधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजन से शिक्षकों में नवाचार की भावना बढ़ती है और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलती है। TLM मेला निश्चित रूप से शिक्षा को रोचक और प्रभावी बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।




