बसना(जीत यादव)।खंड बसना अंतर्गत मंडल बिंछिया के तत्वावधान में ग्राम परसकोल में भव्य हिन्दू सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज में सांस्कृतिक चेतना जागृत करना, आपसी एकता को मजबूत करना तथा हिन्दू समाज को संगठित कर राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना रहा।
हिन्दू सम्मेलन के सफल आयोजन में समाज को एकजुट करने और सांस्कृतिक चेतना जागृत करने का संदेश दिया गया।
सम्मेलन के प्रभारी श्री देवेन्द्र साहू जी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में माननीय जिला कार्यवाह महासमुंद श्री चन्द्रशेखर नाग जी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में संघ स्थापना की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन के माध्यम से ही समाज को संस्कारित, संगठित और सशक्त बनाया जा सकता है।
![]()
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री अखिलेश जैन जी ने हिन्दुत्व विषय पर अपने विचार रखते हुए कहा कि हिन्दुत्व केवल एक विचारधारा नहीं, बल्कि जीवन जीने की पद्धति है, जो समाज को जोड़ने और राष्ट्र को मजबूत करने का कार्य करती है।वहीं विशिष्ट अतिथि श्रीमती अनीता चौधरी जी ने पंच परिवर्तन विषय पर संबोधित करते हुए सामाजिक बदलाव में प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
इस अवसर पर माननीय खंड संघ चालक श्री सत्यप्रकाश श्रीवास्तव जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि हिन्दू समाज की सबसे बड़ी शक्ति उसकी एकता, संस्कार और संस्कृति है। यदि समाज अपने मूल मूल्यों को समझकर संगठित हो जाए, तो वह हर चुनौती का सामना कर सकता है।

सम्मेलन में निमित्त साहू (मेदिनीपुर) एवं श्री पंचराम गहीर, खंड कार्यवाह बसना की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।साथ ही ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती डोलेश्वरी साहू जी, जनपद सदस्य श्री राजेश गडतिया जी, सम्मेलन अध्यक्ष श्री डोलामणी साहू जी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन श्री पुरुषोत्तम साहू जी, श्री गणेश साहू जी एवं श्री नरेंद्र साहू जी द्वारा किया गया, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम को अनुशासित, प्रेरणादायक एवं भावनात्मक रूप से प्रभावी बनाए रखा।
सम्मेलन के दौरान वक्ताओं ने सामाजिक एकता, नशामुक्ति, शिक्षा के महत्व, महिलाओं के सम्मान तथा युवाओं को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने जैसे विषयों पर विस्तार से विचार साझा किए। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय ने समाजहित में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प भी लिया।
अंत में सम्मेलन अध्यक्ष एवं आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया गया। आयोजकों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में जागरूकता बढ़ाने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने में सहायक सिद्ध होते हैं।हिन्दू सम्मेलन परसकोल क्षेत्र में सामाजिक चेतना और संगठन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।



