Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बसना: सांकरा बाजार के पास खड़ी बाइक चोरी, अज्ञात चोर की तलाश में जुटी पुलिस।

    07/09/2026

    बसना: बरिहापाली मोड़ पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार जलपुर निवासी दो लोगों की मौत।

    07/09/2026

    बसना: पीएम श्री सेजेस बसना में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस।

    06/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 7
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»बसना»बसना: वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल बसना में संपन्न।
    बसना

    बसना: वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल बसना में संपन्न।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad05/02/2026Updated:05/02/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    वार्षिक basna sc1
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    बसना(जीतयादव)।शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसना में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बसना विधायक डॉ. श्री संपत अग्रवाल शामिल हुए। विद्यालय के प्राचार्य श्री एन.के. पंडा के नेतृत्व में आयोजित इस समारोह में बड़ी संख्या में छात्राएं, शिक्षकगण एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

    वार्षिक basna sc 2

    वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में मेधावी छात्राओं को मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित।

    कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. संपत अग्रवाल द्वारा ज्ञान की देवी मां सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इसके पश्चात छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत ने पूरे वातावरण को भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना दिया।

    वार्षिक basna sc 3

    वार्षिक समारोह के दौरान विधायक डॉ. अग्रवाल ने शैक्षणिक, खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली मेधावी छात्राओं को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मान पाकर छात्राओं के चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था। इस अवसर पर उन्होंने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

    वार्षिक basna sc 4

    अपने प्रेरक संबोधन में विधायक डॉ. अग्रवाल ने कहा कि छात्राएं केवल आज की विद्यार्थी नहीं, बल्कि आने वाले कल की मजबूत आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि जीवन में अनुशासन, समय प्रबंधन और लक्ष्य के प्रति समर्पण सफलता की कुंजी है। यदि छात्राएं आज पूरी मेहनत और लगन से पढ़ाई करेंगी तो निश्चित रूप से वे अपने परिवार, समाज और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगी।

    उन्होंने आगे कहा कि आज की बेटियां हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। शासन की मंशा है कि बेटियों को बेहतर से बेहतर शिक्षा, संसाधन और अवसर उपलब्ध कराए जाएं, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर देश और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।

    वार्षिक basna sc 5

    वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार द्वारा मुख्य अतिथि एवं मंचासीन अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। पूरा समारोह प्रेरणा, सम्मान और सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहा।

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    बसना: सांकरा बाजार के पास खड़ी बाइक चोरी, अज्ञात चोर की तलाश में जुटी पुलिस।

    07/09/2026

    बसना: बरिहापाली मोड़ पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार जलपुर निवासी दो लोगों की मौत।

    07/09/2026

    बसना: पीएम श्री सेजेस बसना में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस।

    06/09/2026

    पिरदा: भस्करापाली हाई स्कूल में शिक्षक दिवस की रही धूम, विद्यार्थियों ने जताया गुरुजनों के प्रति सम्मान।

    06/09/2026

    बसना: शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पटनी में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस।

    06/09/2026

    बसना: जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ बसना का मंडी प्रांगण, झांकियों ने मोहा लोगों का मन।

    05/09/2026
    टॉप पोस्ट
    बसना

    बसना: सांकरा बाजार के पास खड़ी बाइक चोरी, अज्ञात चोर की तलाश में जुटी पुलिस।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: बरिहापाली मोड़ पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार जलपुर निवासी दो लोगों की मौत।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: पीएम श्री सेजेस बसना में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    सांकरा: ‘ऑपरेशन निश्चय’ के अंतर्गत गांजा तस्करी व पुलिस पर हमले करने वाले आरोपी गिरफ्तार।

    05/02/2026

    बसना: बरिहापाली मोड़ पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार जलपुर निवासी दो लोगों की मौत।

    07/09/2026

    सांकरा: 12.5 किलो गांजा के साथ 7 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार।

    26/04/2026

    महासमुंद: चोरी करने वाला शातिर चोर 24 घंटे में गिरफ्तार, मोटरसाइकिल और मोबाइल बरामद।

    16/03/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.