बसना(जीतयादव)।शासकीय प्राथमिक शाला छोटेटेमरी में 77वाँ गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय प्रांगण को चांदनी, तोरण और रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजा कर पर्व का माहौल बनाया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत सहायक शिक्षिका तंजू साव द्वारा ध्वज फहराकर झंडा सलामी से हुई और वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद सभी ने राष्ट्रगान का गायन किया।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर बच्चों और ग्रामवासियों ने देशभक्ति की भावना को महसूस किया।
ध्वजारोहण के बाद विद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रभात फेरी निकाली। बच्चे हाथों में तिरंगा थामे, देशभक्ति गीत गाते और नारे लगाते हुए गांव के मध्य चौक तक पहुंचे, जहां नव युवक समिति के करकमलों और ग्राम प्रमुखों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। प्रभात फेरी विद्यालय लौटकर समाप्त हुई।

इसके पश्चात गणतंत्र दिवस के अवसर पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिसे देखने के लिए उपस्थित दर्शक भी मंत्रमुग्ध हो गए। कार्यक्रम का संचालन और मार्गदर्शन सहायक शिक्षिका तंजू साव और सहायक शिक्षक अरखित सोना द्वारा किया गया।

इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष विरेंद्र साव, उपाध्यक्ष सुनीता साहू, ग्राम के गणमान्य नागरिक जैसे मोहित दास, शाहीद हुसैन, वसीम अकरम, मिनीकेतन, मुमताज़ आदि सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे। इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और अन्य ग्रामीण भी बच्चों के उत्साहवर्धन में शामिल हुए।

कार्यक्रम के अंत में सहायक शिक्षक अरखित सोना ने सभी उपस्थित व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया और बच्चों तथा शिक्षकगण की सराहना की। इस आयोजन ने न केवल बच्चों में देशभक्ति की भावना जागृत की बल्कि ग्रामवासी भी इस राष्ट्रीय पर्व के उत्सव में शामिल होकर गर्व महसूस कर रहे थे।




