बसना(जीतयादव)।77 वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने क्षेत्र की जनता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने देश के महान राष्ट्र निर्माताओं, स्वतंत्रता सेनानियों एवं लोकतंत्र के सशक्त प्रहरी नेताओं को नमन करते हुए उनके योगदान को याद किया।
गणतंत्र दिवस पर राष्ट्र निर्माताओं व कांग्रेस नेतृत्व को नमन – मोक्ष कुमार प्रधान।
मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि भारत का गणतंत्र राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों तथा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा प्रतिपादित सामाजिक न्याय, समानता और बंधुत्व के मूल्यों पर आधारित है। उन्होंने कहा कि इन्हीं आदर्शों के कारण भारत आज दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम से लेकर संविधान निर्माण तक जिन महापुरुषों ने देश को दिशा दी, उनके विचार आज भी समाज को जोड़ने और देश को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। गणतंत्र दिवस हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की भी याद दिलाता है।
श्री प्रधान ने पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी एवं राजीव गांधी के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि देश की एकता, अखंडता और आधुनिक भारत के निर्माण में उनका ऐतिहासिक योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी जी का मजबूत नेतृत्व और राजीव गांधी जी की दूरदर्शिता ने भारत को नई तकनीक, संचार और विकास के पथ पर आगे बढ़ाया। उनका बलिदान देश सदैव स्मरण रखेगा।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेतृत्व का उल्लेख करते हुए मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंह देव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत, उमेश पटेल सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में पार्टी ने हमेशा संविधान, लोकतंत्र और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दी है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सदैव गरीबों, किसानों, श्रमिकों, युवाओं और वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी है। वर्तमान समय में भी राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी देश में संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय, भाईचारे और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए लगातार संघर्ष कर रही है।

अंत में मोक्ष कुमार प्रधान ने क्षेत्रवासियों से आपसी भाईचारा, सद्भाव और सामाजिक एकता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि गणतंत्र तभी मजबूत होगा जब समाज का हर वर्ग समान अधिकार और सम्मान के साथ आगे बढ़ेगा। उन्होंने देश की शांति, समृद्धि और विकास की कामना करते हुए सभी नागरिकों को 76वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।



