महासमुंद(जीतयादव)।जिले में अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी के विरुद्ध ANTF द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना कोमाखान क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल करते हुए पुलिस ने 80 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 40 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 22 जनवरी 2026 को ANTF को अवैध गांजा तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने गांजा परिवहन करते हुए दो तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से गांजा के साथ-साथ परिवहन में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक CG04QL0907 भी जब्त किया गया, जिसकी कीमत लगभग 15 लाख रुपये आंकी गई है।
ANTF के द्वारा थाना कोमाखान क्षेत्र में कार्रवाई, 80 किलो गांजा, स्कॉर्पियो वाहन व मोबाइल फोन जब्त किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में
संजय कुमार अनुरागनी, पिता स्वामीदीन अनुरागनी, उम्र 21 वर्ष, निवासी केंवटा मोहल्ला साजन तालाब, थाना मौदहा, जिला हमीरपुर (उत्तर प्रदेश)।
हुलेश दीवान, पिता कौशल दीवान, उम्र 46 वर्ष, निवासी नर्रा, थाना कोमाखान, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़) शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के संयुक्त कब्जे से 80 किलोग्राम गांजा, एक स्कॉर्पियो वाहन तथा तीन अलग-अलग कंपनियों के मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। जब्त संपत्ति की कुल कीमत 55 लाख 7 हजार रुपये बताई गई है।

मामले में आरोपियों के विरुद्ध धारा 20(B)(ii)(C) एवं 29 नारकोटिक एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, माह जनवरी 2026 में अब तक जिले में 1920.610 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 9 करोड़ 60 लाख 33 हजार रुपये है, जब्त किया जा चुका है। ANTF द्वारा गांजा तस्करी के सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट, एंड-टू-एंड एवं फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन पर विशेष ध्यान देते हुए आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।




