Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सरायपाली: पुलिस ने नाकाम की लूट की साजिश, मेडिकल संचालक को निशाना बनाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार।

    30/06/2026

    बसना: कांजी हाउस को फिर से शुरू करने की मांग, पार्षद मनोज गहेरवाल ने सीएमओ को सौंपा आवेदन।

    30/06/2026

    बसना: भाजपा की डिजिटल प्लेटफॉर्म कार्यशाला, संगठन को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने पर मंथन।

    30/06/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 1
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»बसना»बसना: बिलखंड में 5 दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।
    बसना

    बसना: बिलखंड में 5 दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad20/01/2026Updated:20/01/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    बिलखंड Bikhand match
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    बसना(जीत यादव)।बसना विकासखंड के अंतर्गत ग्राम बिलखंड में खेल भावना को बढ़ावा देने और ग्रामीण युवाओं की प्रतिभा को मंच देने के उद्देश्य से पांच दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के कई गांवों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन के दौरान पूरे गांव में खेल का उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

    साइबर अपराध portal

    प्रतियोगिता के उद्घाटन एवं विभिन्न मुकाबलों के अवसर पर मुख्य अतिथि त्रिलोचन नायक उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत दलदली के सरपंच भानु पटेल, शासकीय प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक विजय कुमार धृतलहरे, सहायक शिक्षक शांभुसिंह पारेश्वर, उपसरपंच फगुलाल बरिहा, ग्राम प्रमुख नंदकुमार बरिहा, गौंटिया महात्मा सिदार, विजय भोई सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। आयोजन समिति द्वारा सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।

    मुख्य अतिथि त्रिलोचन नायक ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और आपसी भाईचारे का माध्यम भी है। ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्र की छिपी प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर प्रदान करते हैं।

    क्रीड़ा Pirda 333
    बिलखंड में खेल उत्सव का माहौल धानापाली की टीम ने फाइनल जीतकर पहला स्थान किया हासिल।

    पांच दिनों तक चले इस रोमांचक प्रतियोगिता में कई रोमांचक मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में धानापाली की टीम ने उत्कृष्ट खेल दिखाते हुए प्रथम पुरस्कार अपने नाम किया, जबकि कड़े संघर्ष के बाद थरगांव की टीम द्वितीय स्थान पर रही।मैन ऑफ द मैच पुरस्कार विजय कुमार धृतलहरे द्वारा प्रदान किया गया।

    फार्मर आईडी logo agritek

    समापन अवसर पर विजेता एवं उपविजेता टीमों को अतिथियों के हाथों पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किया गया। आयोजन को सफल बनाने में आयोजन समिति, ग्रामवासियों एवं खेल प्रेमियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

    इस प्रतियोगिता से ग्राम बिलखंड सहित आसपास के क्षेत्रों में खेल के प्रति जागरूकता बढ़ी है और भविष्य में इस तरह के और आयोजनों की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    बसना: कांजी हाउस को फिर से शुरू करने की मांग, पार्षद मनोज गहेरवाल ने सीएमओ को सौंपा आवेदन।

    30/06/2026

    बसना: भाजपा की डिजिटल प्लेटफॉर्म कार्यशाला, संगठन को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने पर मंथन।

    30/06/2026

    बसना: नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई पर मोक्ष कुमार प्रधान का हमला, गरीबों के पुनर्वास की उठाई मांग।

    30/06/2026

    बसना: रिखादादर के खेत में मिला ओडिशा निवासी व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस।

    30/06/2026

    बसना: खाद की कालाबाजारी पर मोक्ष कुमार प्रधान का हमला, किसानों के हित में आंदोलन की चेतावनी।

    29/06/2026

    बसना: भस्करापाली में संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव, तिलक लगाकर नवप्रवेशी विद्यार्थियों का किया स्वागत।

    28/06/2026
    टॉप पोस्ट
    बसना

    बसना: कांजी हाउस को फिर से शुरू करने की मांग, पार्षद मनोज गहेरवाल ने सीएमओ को सौंपा आवेदन।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: भाजपा की डिजिटल प्लेटफॉर्म कार्यशाला, संगठन को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने पर मंथन।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई पर मोक्ष कुमार प्रधान का हमला, गरीबों के पुनर्वास की उठाई मांग।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    पिथौरा: सड़क हादसे में मृत राजमिस्त्री के परिवार को ₹26 लाख से अधिक मुआवजा देने का आदेश।

    30/06/2026

    बसना: रिखादादर के खेत में मिला ओडिशा निवासी व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस।

    30/06/2026

    बसना: अवैध शराब फैक्ट्री पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 200 लीटर महुआ शराब जब्त।

    14/06/2026

    सरायपाली: पुलिस ने नाकाम की लूट की साजिश, मेडिकल संचालक को निशाना बनाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार।

    30/06/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    July 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031 
    « Jun    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.