बसना(जीतयादव)।शासकीय प्राथमिक शाला ललितपुर, संकुल केंद्र जमदरहा के प्रधान पाठक गफ्फार खान को मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण पुरस्कार 2025 – “शिक्षादूत” शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय, नवाचारी एवं अनुकरणीय कार्यों के लिए सम्मान से सम्मानित किया गया हैं। इस अवसर पर उन्हें प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
“शिक्षादूत” शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय कार्य के लिए मिला सम्मान।
सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में चंद्रहास चंद्राकर (अध्यक्ष, बीज निगम महासमुंद), इंद्रजीत सिंह खालसा गोल्डी (राज्य मुख्य आयुक्त, भारत स्काउट गाइड), अपर कलेक्टर रवि साहू, जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे, डीएमसी रेखराज शर्मा, डाइट प्राचार्य अरुण कुमार प्रधान, सहायक संचालक नंदकुमार सिन्हा, एपीसी विद्या साहू एवं चंद्राकर मैम की गरिमामयी उपस्थिति रही।

मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण पुरस्कार 2025 “शिक्षादूत” सम्मान प्राप्त करने के बाद प्रधान पाठक गफ्फार खान ने कहा कि यह सम्मान वे अपने माता-पिता एवं गुरुजनों को समर्पित करते हैं, जिनके मार्गदर्शन और आशीर्वाद से वे शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर पा रहे हैं।

इस उपलब्धि पर बसना विकासखंड शिक्षा अधिकारी बद्री विशाल जोल्हे, बीआरसी अनिल सिंह साव, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी लोकेश्वर सिंह कंवर, जमदरहा संकुल समन्वयक डीजेंद्र कुर्रे, नोडल प्राचार्य उत्तर कुमार चौधरी, विभिन्न संकुल समन्वयकों, बसना विकासखंड के शिक्षकों, शाला प्रबंधन समिति ललितपुर एवं अनेक शुभचिंतकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

प्रधान पाठक गफ्फार खान ने सभी बधाई देने वालों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण पुरस्कार 2025 “शिक्षादूत” सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा।




