महासमुंद(जीतयादव)। जिले के थाना कोमाखान एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के मामले में 03 अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 30 किलोग्राम अवैध गांजा, एक टोयटा कार और 05 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत ₹18 लाख 37 हजार आंकी गई है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महासमुंद के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। दिनांक 09 जनवरी 2026 को एंटी नारकोटिक्स टीम को सूचना मिली कि ओडिशा से गांजा की बड़ी खेप महासमुंद के रास्ते अन्य राज्य ले जाई जा रही है।
गांजा ओडिशा से हरियाणा ले जाया जा रहा था
सूचना के आधार पर टीम ने टेमरी नाका के पास बैरिकेट लगाकर वाहन चेकिंग शुरू की। इसी दौरान ओडिशा की ओर से आ रही सफेद रंग की टोयटा कार (DL 10 CE 1640) को रोका गया। वाहन में सवार तीनों व्यक्तियों के जवाब संदिग्ध पाए जाने पर जब तलाशी ली गई, तो कार की डिक्की में 03 सफेद प्लास्टिक बोरियों में भरा 30 किलो गांजा बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपी
विकास सिंह (30 वर्ष), निवासी – सीसरखास, जिला रोहतक, हरियाणा
प्रमोद माहोर (28 वर्ष), निवासी – भिवानी, हरियाणा
प्रशांत डागा (24 वर्ष), निवासी – जाफरपुर नजफगढ़, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गांजा ओडिशा के भवानीपटना से लाकर रोहतक (हरियाणा) ले जा रहे थे। पुलिस ने तीनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना कोमाखान में मामला दर्ज किया। इसके बाद आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।





