राजिम। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिव सायुंजस्य स्वामी अनुराज जयंती अमृत आनंद महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन 18 एवं 19 जनवरी 2026 को किया जा रहा है। यह दो दिवसीय आध्यात्मिक महोत्सव श्रीं चंकेश्वरी शक्तिपीठ एवं हरिहर महादेव प्रांगण, गुरुधाम ग्राम तरीघाट (राजिम), जिला गरियाबंद, छत्तीसगढ़ में आयोजित होगा।

पूज्यपाद सद्गुरुदेव डॉ. आनंद मतावले जी के सान्निध्य में होगा शिव सायुंजस्य स्वामी अनुराज जयंती का आयोजन
इस पावन अवसर पर पूज्यपाद सद्गुरुदेव डॉ. आनंद मतावले जी के सान्निध्य में विविध आध्यात्मिक कार्यक्रम संपन्न होंगे। आयोजन के अंतर्गत गुरु पादुका पूजा, विशेष अर्चना, साधनात्मक मार्गदर्शन, इच्छुक साधकों को मंत्र व मंत्र दीक्षा, भजन-कीर्तन के साथ अमृत आनंद महोत्सव तथा साधकों का मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा।

पूज्य गुरूजी ने सभी साधकों, शिष्यों एवं श्रद्धालुओं से अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा सपरिवार कार्यक्रम में सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया है। साथ ही श्रीं चंकेश्वरी पीठ निर्माण एवं आयोजन व्यवस्था हेतु सहयोग की अपील भी की गई है।

कार्यक्रम का आयोजन गुरुसत्ता आध्यात्मिक तंत्र ज्योतिष वेलफेयर सोसाइटी, गुरुधाम के तत्वावधान में किया जा रहा है।कार्यक्रम से संबंधित जानकारी हेतु श्री रामधन जोशी महाराज जी (मो. 7974730844) से संपर्क किया जा सकता है।


