Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बसना: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत 20 प्रतिनिधियों की गुजरात यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न।

    27/06/2026

    महासमुंद: बागबाहरा चखना सेंटर चाकूबाजी मामले का अंतिम आरोपी शिवा मांझी गिरफ्तार।

    27/06/2026

    सरायपाली: ओडिशा से उत्तर प्रदेश जा रही 51 किलो गांजा की खेप जब्त, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार।

    27/06/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 27
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»महासमुंद»सरायपाली: बानीगिरोला में पांच दिवसीय सेवाकालीन प्रशिक्षण से 63 व्याख्याता हुए लाभान्वित
    महासमुंद

    सरायपाली: बानीगिरोला में पांच दिवसीय सेवाकालीन प्रशिक्षण से 63 व्याख्याता हुए लाभान्वित

    Ashok NishadBy Ashok Nishad21/12/2025Updated:11/01/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    प्रशिक्षण Banigirola image 1
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    सरायपाली(जीतयादव)।राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद शंकर नगर, रायपुर के निर्देशानुसार शासकीय हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के व्याख्याताओं का पांच दिवसीय सेवाकालीन प्रशिक्षण दिनांक 16 दिसंबर से 20 दिसंबर तक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बानीगिरोला में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

    सर्व शिक्षा अभियान

    प्राप्त जानकारी के अनुसार यह विकासखंड स्तरीय विषयवार प्रशिक्षण ब्लूप्रिंट, प्रश्नपत्र निर्माण एवं शिक्षण शास्त्र से संबंधित रहा। प्रशिक्षण विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री टीकमचंद पटेल, विकासखंड स्रोत समन्वयक श्री देवानंद नायक एवं नोडल प्रशिक्षण प्रभारी श्री भोग सिंह भोई (प्राचार्य, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बानीगिरोला) के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।विकासखंड स्तर पर प्रशिक्षण के प्रथम चरण में शासकीय हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के गणित एवं विज्ञान समूह अंतर्गत जीवविज्ञान, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान एवं गणित विषय के कुल 63 व्याख्याताओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।

    कानून पल्स पोलियो Pals polio 2

    विषय सूची

    Toggle
    • बीईओ व वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रशिक्षण के दौरान आकस्मिक निरीक्षण किया, व्यवस्थाओं पर जताया संतोष
      • प्रशिक्षण में ब्लूप्रिंट, प्रश्नपत्र निर्माण व शिक्षण शास्त्र पर दिया गया विशेष जोर

    बीईओ व वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रशिक्षण के दौरान आकस्मिक निरीक्षण किया, व्यवस्थाओं पर जताया संतोष

    प्रशिक्षण के दौरान विकासखंड शिक्षा अधिकारी सरायपाली श्री टीकमचंद पटेल, श्री सी. एल. पुहूप (प्राचार्य, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केदूवा) एवं प्रशिक्षण प्रभारी श्री भोग सिंह भोई द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षण कार्यक्रम, व्याख्याताओं की उपस्थिति, भोजन व्यवस्था एवं प्रशिक्षण स्थल का बारीकी से अवलोकन कर संतोष व्यक्त किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

    Temri school training n

    प्रशिक्षण में ब्लूप्रिंट, प्रश्नपत्र निर्माण व शिक्षण शास्त्र पर दिया गया विशेष जोर

    प्रशिक्षण में नई शिक्षा नीति 2020, ब्लूम टैक्सोनॉमी, ब्लूप्रिंट के आधार पर कक्षा 10वीं एवं 12वीं के प्रश्नपत्र निर्माण, शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया एवं कक्षा में सीखने के लिए अनुकूल वातावरण जैसे विषयों पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण सत्र विकासखंड के प्रशिक्षित BRGS श्री बृजलाल पटेल, श्री डिग्री लाल प्रधान (व्याख्याता, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केजूँआ), श्री मनोज कुमार साहू (व्याख्याता, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलौदा) एवं श्री निर्मल प्रधान (व्याख्याता, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केना) द्वारा संचालित किए गए।

    प्रशिक्षण के समापन अवसर पर नोडल प्रशिक्षण प्रभारी श्री भोग सिंह भोई ने सभी प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान एवं अनुभव को अपने-अपने विद्यालयों में प्रभावी रूप से लागू करने हेतु प्रेरित किया तथा विकासखंड का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत लाने के लिए शुभकामनाएं दीं।

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    महासमुंद: मदद करना पड़ा महंगा, बस छूटने का बहाना बनाकर युवक ने उड़ाई बाइक।

    26/06/2026

    महासमुंद: युवती की हत्या का खुलासा, नाबालिग युवक पर प्रेमिका की हत्या का आरोप।

    26/06/2026

    महासमुंद: बागबाहरा में अवैध शराब तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार।

    25/06/2026

    महासमुंद: अंतरजातीय प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने की बेटी की हत्या, पिता गुजरात से गिरफ्तार।

    25/06/2026

    महासमुंद: शिवालिक स्टील प्लांट कर्मचारी की मौत के बाद परिजनों का प्रदर्शन, मुआवजा की मांग।

    25/06/2026

    महासमुंद: खल्लारी में युवती का शव मिलने से सनसनी, हत्या और दुष्कर्म की आशंका।

    25/06/2026
    टॉप पोस्ट
    महासमुंद

    महासमुंद: मदद करना पड़ा महंगा, बस छूटने का बहाना बनाकर युवक ने उड़ाई बाइक।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: युवती की हत्या का खुलासा, नाबालिग युवक पर प्रेमिका की हत्या का आरोप।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: बागबाहरा में अवैध शराब तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    महासमुंद: युवती की हत्या का खुलासा, नाबालिग युवक पर प्रेमिका की हत्या का आरोप।

    26/06/2026

    पिथौरा: कौडिया जंगल में अवैध महुआ शराब बनाने वाले पर पुलिस की कार्रवाई, 1 आरोपी गिरफ्तार।

    26/06/2026

    बसना: फाइनेंस कंपनी के 22.66 लाख रुपये गबन मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार।

    11/06/2026

    बसना: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत 20 प्रतिनिधियों की गुजरात यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न।

    27/06/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    June 2026
    MTWTFSS
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930 
    « May    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.