बसना(जीत यादव)।जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे के मार्गदर्शन तथा मॉक टेस्ट जिला कोऑर्डिनेटर पूर्णानंद मिश्रा के कुशल समन्वय में नवोदय मॉक टेस्ट अभ्यास परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। जिले के सभी ब्लॉक मुख्यालयों में एक साथ आयोजित इस परीक्षा में कुल 1850 छात्र–छात्राओं ने हिस्सा लिया।
ब्लॉकवार सहभागिता इस प्रकार रही—
सरायपाली : 467 विद्यार्थी
बसना : 197 विद्यार्थी
पिथौरा : 465 विद्यार्थी
महासमुंद : 317 विद्यार्थी
बागबाहरा : 404 विद्यार्थी
जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे ने बताया कि यह नवोदय मॉक टेस्ट जिले के लिए एक महत्वपूर्ण नवाचार साबित हुआ है। उन्होंने कहा—
“यह परीक्षा बच्चों के लिए वास्तविक अभ्यास जैसा अनुभव लेकर आई है। विद्यार्थी 13 दिसंबर को होने वाली नवोदय मुख्य परीक्षा के लिए पहले से आवंटित उसी रोल नंबर से मॉक टेस्ट में शामिल हुए, जिससे मुख्य परीक्षा में गलती की संभावना काफी कम हो जाएगी। इस प्रक्रिया से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ा है तथा ओएमआर शीट को समझने में उन्हें प्रभावी अभ्यास मिला है।”

मॉक टेस्ट जिला कोऑर्डिनेटर पूर्णानंद मिश्रा ने कहा कि इस अभ्यास परीक्षा ने बच्चों की वास्तविक क्षमता का आंकलन किया है, जिससे आगे उनके मार्गदर्शन में सहायता मिलेगी। उन्होंने जिलेभर की टीम को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और 13 दिसंबर को होने वाली मुख्य परीक्षा में बच्चों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
सम्पूर्ण जिले में नवोदय मॉक टेस्ट अभ्यास परीक्षा के संचालन में कई अधिकारियों का विशेष योगदान रहा, जिनमें —
सहायक संचालक नन्द किशोर सिन्हा, जिला मिशन समन्वयक रेखराज शर्मा, एपीसी डी.एन. जांगड़े, संपा बोस, विकासखंड शिक्षा अधिकारी लीलाधर सिन्हा, के.आर. वर्मा, लक्ष्मी डड़सेना, बद्री विशाल जोल्हे, टीकम चंद्र पटेल, रमता डे, डी.एन. दीवान, लोकेश्वर सिंह कंवर, हिना ढालेंन, बीआरसीसी जागेश्वर सिन्हा, भूपेश्वरी साहू, नरेश पटेल, अनिल सिंह साव, देवानंद नायक शामिल रहे।
इसके साथ ही कार्यक्रम सफल बनाने में कार्यकर्ताओं —
अजय कुमार जायसवाल, प्रदीप नारायण सेठ, उस्ताद अली, जयंत बारीक, रामकुमार मैत्री, शनिराम सिदार, डॉ. वीरेंद्र कर, भोजराज प्रधान, महेश नायक, यशवंत चौधरी, अश्विनी बारीक, लोकेश्वर ध्रुव, रिंकल बग्गा, विशिकेशन प्रधान सहित जिले के नवोदय क्षेत्र से जुड़े उत्कृष्ट शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।




