बसना (जीत यादव) ग्राम पंचायत बरगांव के बुथ क्रमांक 186 के ग्राम गौटिया घर में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मासिक रेडियो वार्ता ‘मन की बात’ के 128वें संस्करण का प्रसारण उत्साहपूर्ण माहौल में सुना गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों, युवाओं और महिलाओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
इस अवसर पर महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी विशेष रूप से मौजूद रहीं। उनके साथ ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि योगेश्वरी गणेश साव, सांसद प्रतिनिधि टिकेलाल साव, भाजपा नेता अमृत चौधरी, ग्राम गौटिया संदीप प्रधान, जीत यादव, आनंद भोई, मिलिंद भोई, छत्रमणी प्रधान, उद्धव सेठ, सोहन भोई, चंद्रभानु, किरण कुमार, फिरतुराम पटेल, गोकरण प्रजापति, मनोज यादव, सुशील भोई, गणेश साहू, वासुदेव भोई, त्रिनाथ साहू, कैलाश साहू, वृंदा प्रधान, सुरेश भोई, स्वर्ण प्रधान, मोनिका प्रधान, रइवारी यादव, नंदकुंवर भोई, पद्मा साहू, जज्ञसिनी प्रधान और नइंदुमती भोई सहित बड़ी संख्या में श्रोता उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री मोदी के संदेशों पर जनता ने दी विशेष ध्यान
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में नवंबर माह की प्रमुख उपलब्धियों—
संविधान दिवस,
वंदे भारत कार्यक्रम,
अयोध्या में धर्मध्वजा फहराने
को देश के लिए गौरवपूर्ण बताया। उन्होंने ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को दोहराते हुए त्योहारों में स्थानीय उत्पादों के उपयोग की सराहना की।
खाद्यान्न, अंतरिक्ष और शहद उत्पादन में उपलब्धियाँ
मोदी ने बताया कि भारत ने इस वर्ष 357 मिलियन टन खाद्यान्न उत्पादन कर नया रिकॉर्ड बनाया है।
अंतरिक्ष क्षेत्र में स्काईरूट के इन्फिनिटी कैंपस, चंद्रयान-3 की सफलता को भारत की वैज्ञानिक क्षमता का उदाहरण बताया।
शहद उत्पादन में GI टैग और संस्थागत प्रयासों के कारण यह क्षेत्र हजारों परिवारों के लिए स्थायी आजीविका का माध्यम बन रहा है।
संस्कृति, पर्यटन और नौसेना पर विशेष उल्लेख
प्रधानमंत्री ने—
कुरुक्षेत्र डिजिटल अनुभव,
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव,
काशी तमिल संगमम,
उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म,
आदि कैलाश हाई एल्टीट्यूड रन
को संस्कृति और पर्यटन उन्नति का प्रतीक बताया।
उन्होंने INS माहे के लॉन्च को नौसेना की आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम कहा।
खेल जगत की उपलब्धियाँ
मोदी ने महिला क्रिकेट टीम की वर्ल्ड कप जीत, डेफ ओलंपिक में भारत के 20 पदक, कबड्डी वर्ल्ड कप और विश्व बॉक्सिंग में शानदार प्रदर्शन को देश की युवाशक्ति की पहचान बताया।कार्यक्रम के अंत में प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की असली ताकत जनता की मेहनत, एकता और सकारात्मक प्रयासों में निहित है, और ‘मन की बात’ इन्हीं कहानियों को सामने लाने का माध्यम है।




