सांकरा। सांकरा (जोंक ) में 13 नवंबर 2025 से 19 नवंबर 2025 तक आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा का आयोजन रखा गया है।यह आध्यात्मिक आयोजन स्व. श्रीमती धनकुंवर चौधरी और स्व. श्री टीकाराम चौधरी की स्मृति में चौधरी परिवार एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से यह कार्यक्रम हो रहा है। कथा वाचन एवं प्रस्तुति प्रसिद्ध कथा वाचक एवं भजन गायिका पूज्या साध्वी सुश्री राधिका किशोरी जी के द्वारा की जा रही है।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्री मोक्ष कुमार प्रधान विशेष रूप से सम्मिलित हुए तथा आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों द्वारा उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया। उन्होंने इस धार्मिक आयोजन को समाज में संस्कार, संस्कृति एवं आध्यात्मिक चेतना के विकास हेतु प्रेरणादायक बताया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कलश शोभा यात्रा से किया गया, जिसमें ग्रामीणों, महिलाओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। सात दिवसीय कथा में भगवान श्रीकृष्ण, भक्त प्रह्लाद, गोवर्धन लीला, रुक्मणी विवाह, सुदामा चरित्र, श्रीराम जीवन प्रसंग सहित विभिन्न लीलाओं का मनमोहक वर्णन हुआ। प्रतिदिन श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कथा, कीर्तन एवं भजन का आनंद लेते रहे।

कथा स्थल पर प्रसाद वितरण एवं धर्म-सेवा की व्यवस्था की गई थी। आयोजन समिति ने समस्त ग्रामीणों, अतिथियों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे सांस्कृतिक व धार्मिक आयोजनों के लिए प्रेरित किया।
प्रायोजक:
श्री बलिराम चौधरी–श्रीमती मालती चौधरी एवं परिवार, सांकरा (जोंक )
आयोजक:
चौधरी परिवार एवं समस्त ग्रामवासी, सांकरा (जोंक ), जिला महासमुंद (छ.ग.)

कथा स्थल पर उमड़ा भक्तों का सागर
कथा अवधि के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर भक्ति, भजन, सत्संग और प्रसाद वितरण में शामिल हुए। भक्तिमय वातावरण में श्रीकृष्ण लीला व आध्यात्मिक प्रवचनों ने सभी को प्रभावित किया। समापन दिवस पर विशेष हवन और भंडारे की व्यवस्था की गई है।




