बसना(रूपानंद साव) – बसना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चोरभट्ठी निवासी श्री नवीन कुमार साव को भारतीय जनता पार्टी महासमुन्द जिला मीडिया प्रभारी के महत्वपूर्ण दायित्व पर मनोनीत किया गया है। उनकी नियुक्ति पर फूलझर अंचल सहित समाज के लोगों, कार्यकर्ताओं, माताओं–बहनों एवं वरिष्ठ जनों में हर्ष और उत्साह की लहर व्याप्त है।
नवीन कुमार साव भाजपा महासमुन्द जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त, फूलझर अंचल में हर्ष की लहर।
नवीन कुमार साव लंबे समय से भाजपा संगठन में सक्रिय, ऊर्जावान, निष्ठावान एवं समर्पित कार्यकर्ता के रूप में अपनी भूमिका निभाते रहे हैं। वे सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यों में निरंतर सक्रिय रहते हुए समाज हित और जनसेवा के लिए सदैव तत्पर रहे हैं।

साहू समाज के सदस्य के रूप में उन्होंने जिला एवं राज्य स्तर के विभिन्न दायित्वों पर गरिमामय कार्य करते हुए अपनी कार्यशैली से संगठन और समाज के बीच एक सकारात्मक पहचान स्थापित की है।

पार्टी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने विश्वास व्यक्त किया है कि उनके अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और मीडिया प्रबंधन कौशल से महासमुन्द जिले में भाजपा के जनसंपर्क, सूचना प्रवाह और प्रचार–प्रसार व्यवस्था को एक नई ऊर्जा, मजबूती और दिशा मिलेगी।




