महासमुंद। नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू की अध्यक्षता में प्रेसिडेंट इन काउंसिल (पीआईसी) की बैठक नगर पालिका कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित पीआईसी सदस्यों की सहमति से शहर विकास से जुड़े कुल 17 एजेंडों पर विस्तृत चर्चा की गई और सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।
बैठक में जिन प्रमुख प्रस्तावों पर निर्णय लिया गया उनमें—
वार्ड 20 के नेहरू चौक का सौंदर्यीकरण,
वार्ड 15 स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार (टाउन हॉल) की मरम्मत,
फिल्टर प्लांट बेलसोंडा की जर्जर पाइपलाइन सुधार,
पार्षद निधि से वार्ड 4 में सीसी रोड निर्माण,
शास्त्री चौक से मुक्तिधाम तक आरसीसी नाली निर्माण,
वार्ड 10 के जय हनुमान जिम की मरम्मत व सामग्री क्रय,
पार्षद निधि से एलईडी स्ट्रीट लाइट की खरीदी,
पटवारी कार्यालय के पीछे सामुदायिक भवन के प्रथम तल के निर्माण अनुमोदन,
मुड़ेना इंटेकवेल की मरम्मत व ट्रांसफार्मर स्थापना,
लोहिया चौक के सौंदर्यीकरण,
तथा कर्मचारियों को हड़ताल अवधि का वेतन भुगतान शामिल हैं।
इस अवसर पर सीएमओ अशोक सलामे, उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, तथा पीआईसी मेंबर गुलशन साहू, सूरज नायक, ज्योति रिंकू चंद्राकर, ईश्वरी भोई, जय देवांगन, जितेंद्र ध्रुव, इंजीनियर हेमंत पिस्दा मौजूद थे।
नपाध्यक्ष निखिलकांत साहू ने बैठक में कहा कि शहर विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। आपसी मनभेद को छोड़कर सभी सदस्य एकजुट होकर शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए संकल्पबद्ध हैं।
बैठक में उपस्थित अधिकारी व पीआईसी सदस्यों ने सभी एजेंडों को मंजूरी देते हुए त्वरित कार्यवाही का आग्रह किया।



