बसना। बच्चों में गणित और विज्ञान विषय के प्रति रुचि व जिज्ञासा विकसित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय आविष्कार अभियान अंतर्गत प्रारंभिक एवं माध्यमिक स्तर पर ब्लॉक स्तरीय क्विज स्पर्धा का आयोजन शासकीय हाई स्कूल बड़ेटेमरी में किया गया। यह आयोजन शिक्षा विभाग एवं समग्र शिक्षा बसना के तत्वावधान में हुआ, जिसमें बसना ब्लॉक के 30 संकुलों से 130 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
बसना में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान अंतर्गत क्विज स्पर्धा संपन्न।
कार्यक्रम के दौरान डीएमसी रेखराज शर्मा ने कहा कि क्विज प्रतियोगिता और नवाचारी गतिविधियाँ बच्चों में गणित, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के प्रति रचनात्मकता और जिज्ञासा को बढ़ावा देती हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थी प्रयोगात्मक सीखने की प्रक्रिया से जुड़ते हैं, जिससे उनमें अवलोकन, विश्लेषण और नवाचार की क्षमता विकसित होती है। शर्मा ने कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में हार-जीत जीवन का स्वाभाविक हिस्सा है—हार से सीखकर आगे बढ़ना ही सफलता की राह है।

प्रतियोगिता को तीन चरणों में विभाजित किया गया था—
1️⃣ प्रथम चरण: लिखित परीक्षा
2️⃣ द्वितीय चरण: मोबाइल के माध्यम से गूगल प्रश्नोत्तरी
3️⃣ तृतीय चरण: केबीसी शैली का हॉट सीट राउंड, जिसमें रैपिड फायर (ज्ञान गंगा), सही-गलत (ज्ञान अमृत) और बजर राउंड जैसे आकर्षक चरण शामिल थे।
तकनीकी शिक्षकों ने ‘कबाड़ से जुगाड़’ की थीम पर प्रतिभागियों के लिए बजर सिस्टम स्वयं तैयार किया, जिससे प्रतियोगिता और भी रोचक बन गई।

विजेता प्रतिभागी —
विज्ञान (प्रारंभिक स्तर): जोसन मांझी (शा. पूर्व मा. शा. कुदारीबाहरा) — प्रथम
रंजीता यादव (बिछियां बरोली संकुल) — द्वितीय
दानेश्वर साहू (बड़े साजापाली) — तृतीयगणित (प्रारंभिक स्तर): प्रेम साहू (कन्या पूर्व मा. शा. बड़े साजापाली) — प्रथम
कुमोलिनी निषाद (कुदारीबाहरा) — द्वितीय
अनिल चौहान (दुर्गापाली) — तृतीय
कार्यक्रम में शिक्षकों और विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। इस प्रतियोगिता ने बच्चों में विज्ञान और गणित के प्रति रुचि, टीम भावना, और सृजनात्मक सोच को प्रोत्साहित किया।




