बसना। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गढ़फुलझर में सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य मोक्ष प्रधान उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यालय परिवार को बधाई देते हुए छात्राओं से कहा कि वे इस अवसर का पूरा लाभ उठाएँ और निरंतर परिश्रम से अपने जीवन में नई दिशा स्थापित करें।

गढ़फुलझर में सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मोक्ष प्रधान ने कहा कि — “सरकार की यह योजना बेटियों को शिक्षा की राह में आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल है। यह साइकिल केवल एक साधन नहीं, बल्कि उनके सपनों की सवारी है, जो उन्हें नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी।”

कार्यक्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गढ़फुलझर के प्राचार्य श्री श्यामलाल साहू, श्री दिनबंधु सिदार (व्याख्याता), श्री एच.एन. पण्डा (व्याख्याता) , श्री नयन विशाल (व्याख्याता), श्री मोहम्मद अलीम (व्याख्याता), श्री अरविंद प्रधान (व्याख्याता), श्री बालमुकुंद चौहान (व्याख्याता), श्रीमती कनकलता वैष्णव (व्याख्याता), श्रीमती यास्मीन बैग (व्याख्याता), श्री दिनेश दड़सेना (व्याख्याता), श्री हुकुमचंद सिदार (व्याख्याता), श्रीमती सौदामिनी प्रधान (व्याख्याता) सहित श्री चंद्रमणी साहू, श्री रोहित साहू,श्री सत्यजीत गार्डिया, श्रीमती माधवी साहू, श्रीमती रुकमणी देवी साहू, श्री इमरान दयाला एवं अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे।




