सरायपाली। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूली शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि विधायी कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव के मंत्री बनने के बाद रविवार को उनके प्रथम नगर आगमन पर सरायपाली में भव्य स्वागत किया गया।
पुराना चेक पोस्ट झिलमिला चौक पर यादव समाज के पदाधिकारियों और नागरिकों ने फूलमालाओं से उनका आत्मीय स्वागत किया। इसके बाद मंत्री गजेन्द्र यादव का काफिला केजुआ रोड स्थित नवीन विश्राम गृह पहुंचा, जहाँ समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उनका स्वागत कर सामाजिक और विकासात्मक मुद्दों पर चर्चा की।
इस अवसर पर यादव समाज के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी नरेन्द्र कुमार यादव, जिला कार्यकारी अध्यक्ष पवन कुमार यादव, जय यादव, राजेन्द्र कुमार यादव (राजू), योगेश यादव, तुषार यादव, मयंक यादव, संजय यादव, रिंकू यादव सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
मंत्री यादव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
कार्यक्रम में भारी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीणजन मौजूद थे, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।



