पिथौरा। बसना विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने ग्राम पंचायत भीथीडीह के कमारपारा में लगभग ₹14 लाख 70 हज़ार की लागत से बनने वाले सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में पूरे विधानसभा क्षेत्र में चहुंमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि “गांव-गांव में सड़कों, बिजली, पानी और शिक्षा के क्षेत्र में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। हमारा प्रयास है कि हर गांव का हर रास्ता सुगम और सुव्यवस्थित बने।”
उन्होंने यह भी कहा कि भीथीडीह के कमारपारा में सीसी रोड निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और क्षेत्र का संचार तंत्र मजबूत होगा।
भूमिपूजन कार्यक्रम में उपस्थित अतिथिगण:
जनपद अध्यक्ष उषा पुरुषोत्तम घृतलहरे
जनपद उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद पटेल
जिला पंचायत सदस्य रामदुलारी सिंहा
सरपंच प्रेमशीला चक्रधर ठाकुर
युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य स्वप्निल तिवारी
पुरुषोत्तम घृतलहरे, सीताराम सिंहा, आलोक त्रिपाठी,
युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विजय नायक
विधायक प्रतिनिधि विजयराज पटेल
मनमीत छाबड़ा, पूर्व महामंत्री अशोक चौधरी,
उपसरपंच शैलू डड़सेना, अशोक दड़सेना, अनिल चौधरी,
रामाधीन साहू, नरेन्द्र बोरे, सतीश धुरुव,
भानु ठाकुर, तुलसी यादव, महेश यादव, पुरुषोत्तम खड़िया, गजेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने विधायक संपत अग्रवाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सीसी रोड निर्माण से वर्षों पुरानी मांग पूरी हो गई है।



