Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    महासमुंद: नकली होलोग्राम और फर्जी लेबल से शराब तस्करी का पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार।

    26/09/2026

    महासमुंद: मानव तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 10 ठिकानों पर छापेमारी; 5 आरोपी गिरफ्तार।

    26/09/2026

    महासमुंद: शेयर मार्केट में ज्यादा मुनाफे का लालच देकर 6.80 लाख की साइबर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार।

    26/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 27
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»महासमुंद»शासकीय प्राथमिक शाला कलमीदादर में सामाजिक अंकेक्षण संपन्न
    महासमुंद

    शासकीय प्राथमिक शाला कलमीदादर में सामाजिक अंकेक्षण संपन्न

    Ashok NishadBy Ashok Nishad07/10/2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    sarvind sidar kalmidader
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    शासकीय प्राथमिक शाला कलमीदादर में सत्र 2025-26 का सामाजिक अंकेक्षण संपन्न, पारदर्शिता और जनसहभागिता पर दिया गया जोर

    बसना। शासकीय प्राथमिक शाला कलमीदादर में सत्र 2025-26 का सामाजिक अंकेक्षण कार्यक्रम बड़े ही उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व टीम लीडर एवं प्रधान पाठक श्री सरविन्द सिदार ने किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक, पालक और बच्चों के बीच सौहार्द्रपूर्ण संबंध और सामंजस्य बनाए रखना ही विद्यालय के सर्वांगीण विकास की कुंजी है।

    कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना से किया गया, जिसका नेतृत्व प्रधान पाठक श्री ईश्वर जगत ने किया। इस अवसर पर श्री पुरन्दर बंछोर, संकुल समन्वयक श्री भीष्म देव होता, विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, पालकगण और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, मिड डे मील, बच्चों की उपस्थिति, स्वच्छता व्यवस्था, पुस्तक वितरण तथा अभिलेख संधारण की समीक्षा की गई।

    टीम लीडर श्री सिदार ने बताया कि सामाजिक अंकेक्षण का मुख्य उद्देश्य पारदर्शिता, उत्तरदायित्व और जनसहभागिता सुनिश्चित करना है। उन्होंने शिक्षकों से बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए मिल-जुलकर कार्य करने और पालकों से निरंतर संवाद बनाए रखने का आग्रह किया।

    कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सहायक शिक्षक श्री खगेश्वर पटेल, अध्यक्ष श्री दासरथी डड़सेना, उपाध्यक्ष श्री ओंकार प्रसाद सिदार, एवं सदस्यगण — गोपीचंद डड़सेना, मदन लाल डड़सेना, भागिरथी, सुशीला जगत, भाग्यवती जगत, ऊष्मलता सिदार, सेवा भाई सिदार, डोलाबाई जगत, शकुंतला सिदार, झुमुकमोती लोहार, मोहित यादव, दशमोती जगत, कमलवती यादव आदि उपस्थित रहे।

    अंत में प्रधान पाठक ईश्वर जगत ने सभी अतिथियों और सहभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यालय की गुणवत्ता में वृद्धि होती है और समाज का विश्वास मजबूत होता है। सामाजिक अंकेक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    महासमुंद: मानव तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 10 ठिकानों पर छापेमारी; 5 आरोपी गिरफ्तार।

    26/09/2026

    महासमुंद: शेयर मार्केट में ज्यादा मुनाफे का लालच देकर 6.80 लाख की साइबर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार।

    26/09/2026

    महासमुंद: DISHA की बैठक में शामिल हुए बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल, विकास कार्यों की हुई समीक्षा।

    24/09/2026

    महासमुंद: स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ ने नवपदस्थ सीएमएचओ डॉ. आर.के. सिंह कुशवाहा का किया स्वागत।

    24/09/2026

    महासमुंद: शिक्षक हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा: 30 लाख की उधारी और ब्याज विवाद में साथी गुरुजी ने ली जान।

    20/09/2026

    महासमुंद: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर पटेवा थाना में सृष्टि ध्रुव ने पुलिस जवानों को बांधी राखी।

    28/08/2026
    टॉप पोस्ट
    महासमुंद

    महासमुंद: मानव तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 10 ठिकानों पर छापेमारी; 5 आरोपी गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: शेयर मार्केट में ज्यादा मुनाफे का लालच देकर 6.80 लाख की साइबर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: DISHA की बैठक में शामिल हुए बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल, विकास कार्यों की हुई समीक्षा।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    बसना: भंवरपुर में 48 घंटे में सुलझी परदेशी यादव की मौत की गुत्थी, दो आरोपी गिरफ्तार।

    13/09/2026

    महासमुंद: नकली होलोग्राम और फर्जी लेबल से शराब तस्करी का पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार।

    26/09/2026

    महासमुंद: मानव तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 10 ठिकानों पर छापेमारी; 5 आरोपी गिरफ्तार।

    26/09/2026

    महासमुंद: शेयर मार्केट में ज्यादा मुनाफे का लालच देकर 6.80 लाख की साइबर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार।

    26/09/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.