महासमुंद । जिले में NHM संघ जिला इकाई के अधिकारी और कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को 17वें दिन भी जारी रही। करीब 550 कर्मचारियों ने मशाल रैली निकालकर अपनी दस सूत्रीय मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इन मांगों में नियमितीकरण और ग्रेड-पे समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दे शामिल हैं।
महासमुंद में NHM कर्मचारियों की हड़ताल जारी 17वें दिन मशाल रैली निकाली गई
एनएचएम संघ के जिला अध्यक्ष रामगोपाल खुंटे ने कहा कि कर्मचारियों और सरकार की इस “आर-पार की लड़ाई” में सबसे ज्यादा नुकसान आम जनता को उठाना पड़ रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं पर बुरा असर पड़ रहा है और मरीज परेशान हो रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही उजागर
हड़ताल के दौरान स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही भी लगातार सामने आ रही है। बागबाहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ड्राइवर के द्वारा मरीज को टांका लगाने की घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। इस घटना ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली और स्टाफ की कमी की पोल खोल दी है।





