Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बसना: महतारी वंदन की किस्त के साथ महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर पर भी चर्चा हो : मोक्ष कुमार प्रधान।

    10/08/2026

    बसना: अरेकेल स्कूल में ‘पर्यावरण प्रहरी’ अभियान, बच्चों ने सीखा स्वच्छता और कचरा प्रबंधन का पाठ।

    10/08/2026

    महासमुंद: शीतली नाला चोरी का खुलासा, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार; पूरा सामान बरामद।

    10/08/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 10
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»बसना»बसना: महतारी वंदन की किस्त के साथ महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर पर भी चर्चा हो : मोक्ष कुमार प्रधान।
    बसना

    बसना: महतारी वंदन की किस्त के साथ महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर पर भी चर्चा हो : मोक्ष कुमार प्रधान।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad10/08/2026Updated:10/08/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    महतारी Moksha new image
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    बसना(जीतयादव)। बसना विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने महतारी वंदन योजना की किस्त को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे प्रचार पर सवाल उठाते हुए महंगी बिजली, बढ़ते बिजली बिल और स्मार्ट मीटर से जुड़ी उपभोक्ताओं की परेशानियों को भी गंभीरता से उठाने की मांग की है।

    कांग्रेस नेता मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा—महिलाओं को महतारी वंदन की आर्थिक सहायता के साथ आम जनता की बिजली संबंधी समस्याओं का समाधान भी जरूरी।

    मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि महिलाओं के खातों में महतारी वंदन योजना की राशि पहुंचना निश्चित रूप से अच्छी बात है, लेकिन सरकार की जिम्मेदारी केवल एक योजना की राशि जारी करने तक सीमित नहीं होनी चाहिए। आम परिवारों की रोजमर्रा की समस्याओं, खासकर बिजली बिल और स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतों पर भी सरकार को जवाब देना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि गांवों में गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार पहले से ही कई तरह की आर्थिक जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं। ऐसे में बिजली के बढ़ते खर्च को लेकर लोगों की चिंता स्वाभाविक है। उन्होंने दावा किया कि कई उपभोक्ता स्मार्ट मीटर और बिजली बिल को लेकर अपनी शिकायतें सामने रख रहे हैं।

    जिला पंचायत सदस्य ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि उन्हें वास्तव में महिलाओं और आम जनता की खुशहाली की चिंता है, तो उन्हें गांव-गांव जाकर बिजली बिल और स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं पर भी लोगों से चर्चा करनी चाहिए।

    उन्होंने कहा, “महतारी वंदन की किस्त पर तालियां बजाने वालों को कभी बिजली के बिल पर भी जनता के बीच खड़े होकर जवाब देना चाहिए। राजनीति केवल उपलब्धियों के प्रचार से नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं के साथ खड़े होने से होती है।”

    मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि कांग्रेस आम जनता से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी और स्मार्ट मीटर, बिजली बिल तथा बिजली की दरों से संबंधित शिकायतों को लेकर ग्रामीणों की आवाज मजबूती से सामने रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता अब केवल घोषणाएं नहीं, बल्कि राहत, पारदर्शिता और जवाबदेही चाहती है।

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    बसना: अरेकेल स्कूल में ‘पर्यावरण प्रहरी’ अभियान, बच्चों ने सीखा स्वच्छता और कचरा प्रबंधन का पाठ।

    10/08/2026

    बसना: भंवरचुवां में पुलिस की कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार।

    10/08/2026

    बसना: लोहड़ीपुर में भंवरपुर पुलिस की छापेमारी, 10 लीटर महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार।

    08/08/2026

    महासमुंद: भाजयुमो ने कमलेश डड़सेना को सौंपी बलोदा मंडल प्रभारी की जिम्मेदारी।

    08/08/2026

    बसना: बंसुला डीपा में आज से सजेगा दो दिवसीय श्री जगन्नाथ झूलन रथयात्रा एवं सावन झूला महोत्सव।

    08/08/2026

    सांकरा: सावित्रीपुर स्कूल में मारवाड़ी युवा मंच का ‘शिक्षा साथी अभियान’, वृक्षारोपण से बच्चों में बढ़ा उत्साह।

    07/08/2026
    टॉप पोस्ट
    बसना

    बसना: अरेकेल स्कूल में ‘पर्यावरण प्रहरी’ अभियान, बच्चों ने सीखा स्वच्छता और कचरा प्रबंधन का पाठ।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: भंवरचुवां में पुलिस की कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: लोहड़ीपुर में भंवरपुर पुलिस की छापेमारी, 10 लीटर महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    बसना: बंसुला डीपा में आज से सजेगा दो दिवसीय श्री जगन्नाथ झूलन रथयात्रा एवं सावन झूला महोत्सव।

    08/08/2026

    बसना: महतारी वंदन की किस्त के साथ महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर पर भी चर्चा हो : मोक्ष कुमार प्रधान।

    10/08/2026

    बसना: अरेकेल स्कूल में ‘पर्यावरण प्रहरी’ अभियान, बच्चों ने सीखा स्वच्छता और कचरा प्रबंधन का पाठ।

    10/08/2026

    महासमुंद: शीतली नाला चोरी का खुलासा, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार; पूरा सामान बरामद।

    10/08/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.