पिरदा(जीतयादव)। सेंट स्टीफेंस मॉडल स्कूल, जगदीशपुर ने ICSE और ISC परीक्षा परिणाम 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता साबित की है। विद्यालय ने ICSE (10वीं) में 100% परिणाम हासिल किया, वहीं ISC (12वीं) में 92% विद्यार्थी सफल रहे।
विषय सूची
Toggleसेंट स्टीफेंस मॉडल स्कूल जगदीशपुर के ईशा गुप्ता बनीं एग्रीगेट टॉपर, 10वीं में युवराज पटेल ने किया टॉप।
घोषित परिणामों के अनुसार कक्षा 10वीं में 88% छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। इस उपलब्धि ने स्कूल का नाम रोशन किया है और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
कक्षा 10वीं (ICSE) टॉपर्स
- युवराज पटेल – 88%
- जसनीव सिंह छाबड़ा – 87%
- तान्या सुरजाल – 82.4%
- श्रावणी दुबे – 82%
- प्रकृति नायक – 81%
कक्षा 12वीं (ISC) में भी शानदार प्रदर्शन
ISC परीक्षा में विज्ञान, कला और वाणिज्य तीनों संकाय के विद्यार्थियों ने बेहतर अंक हासिल किए।
विज्ञान संकाय:
- अर्पिता बड़ाई – 88% (विद्यालय में प्रथम)
- दुआ फातिमा – 84.4%
कला संकाय:
- निशांत मिंज – 87.75%
- ईशा गुप्ता – 87.3%
वाणिज्य संकाय:
- विपुल नंद – 87.3%
- निखिल नायक – 78.75%
एग्रीगेट टॉपर
सेंट स्टीफेंस मॉडल स्कूल के कला संकाय की छात्रा ईशा गुप्ता विद्यालय की एग्रीगेट टॉपर रहीं, जिनकी उपलब्धि पर पूरे स्कूल में गर्व का माहौल है।
प्राचार्य ने दी बधाई
विद्यालय के प्राचार्य ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम छात्रों की मेहनत, शिक्षकों की लगन और अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त परिणाम है। उन्होंने 11वीं कक्षा में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों से जल्द आवेदन करने की अपील भी की।



