Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    महासमुंद: राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दो बूंद।

    28/06/2026

    बसना: भस्करापाली में संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव, तिलक लगाकर नवप्रवेशी विद्यार्थियों का किया स्वागत।

    28/06/2026

    बसना: पिरदा में संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव, नवप्रवेशी विद्यार्थियों का हुआ भव्य स्वागत।

    28/06/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 28
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»महासमुंद»बसना: बाबा गुरु घासीदास जयंती सिरको में श्रद्धा अनुशासन और उल्लास के साथ मनाई गई
    महासमुंद

    बसना: बाबा गुरु घासीदास जयंती सिरको में श्रद्धा अनुशासन और उल्लास के साथ मनाई गई

    Ashok NishadBy Ashok Nishad19/12/2025Updated:19/12/2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    बाबा Ghansidas puja sirko
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    बसना(जीतयादव)। सिरको में महापुरुष संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती इस वर्ष भी श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक अनुशासन के साथ भव्य रूप से मनाई गई। जयंती समारोह में समाजजनों के साथ ग्राम के जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे, जिससे पूरा आयोजन सामाजिक एकता और समरसता का जीवंत उदाहरण बन गया।

    बाबा गुरु घासीदास जी ने दिया सत्य, समानता और सामाजिक समरसता का संदेश

    कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा गुरु घासीदास जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं उनके विचारों के स्मरण के साथ किया गया। इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए ग्राम सरपंच श्री फगूलाल नेताम ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी ने समाज को “मनखे-मनखे एक समान” का अमर संदेश दिया, जो आज भी सामाजिक भेदभाव, असमानता और वैमनस्य को समाप्त करने की दिशा में मार्गदर्शक है। उन्होंने कहा कि सत्य, अहिंसा, प्रेम और मानव समानता के सिद्धांतों पर चलकर ही एक सशक्त और समरस समाज का निर्माण किया जा सकता है।

    बाबा गुरु घासीदास Moksha pradhan gurughasidas

    सरपंच श्री नेताम ने समस्त ग्रामवासियों को गुरु घासीदास जयंती की शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारा, सौहार्द और सामाजिक एकता बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं से बाबा जी के विचारों को आत्मसात कर समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील भी की।

    kalpana electronics basna

    इस अवसर पर ग्राम पंचायत के पंचगण, सतनामी समाज के वरिष्ठ सदस्य, युवा वर्ग एवं महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सतनामी समाज के वरिष्ठ सदस्य श्री संतलाल बघेल ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, ग्रामवासियों और समाजजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में जागरूकता, संस्कार और एकता को मजबूत करते हैं।

    Pritam Jagat new banner

    कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ किया गया। पूरे आयोजन के दौरान वातावरण भक्तिमय, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण बना रहा। जयंती समारोह के माध्यम से बाबा गुरु घासीदास जी के विचारों, आदर्शों और मानवतावादी संदेशों का व्यापक प्रसार हुआ, जिससे ग्राम सिरको में सामाजिक सद्भाव और एकता की भावना और अधिक सुदृढ़ हुई।

    Dijendra kurre1

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    महासमुंद: राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दो बूंद।

    28/06/2026

    महासमुंद: मदद करना पड़ा महंगा, बस छूटने का बहाना बनाकर युवक ने उड़ाई बाइक।

    26/06/2026

    महासमुंद: युवती की हत्या का खुलासा, नाबालिग युवक पर प्रेमिका की हत्या का आरोप।

    26/06/2026

    महासमुंद: बागबाहरा में अवैध शराब तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार।

    25/06/2026

    महासमुंद: अंतरजातीय प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने की बेटी की हत्या, पिता गुजरात से गिरफ्तार।

    25/06/2026

    महासमुंद: शिवालिक स्टील प्लांट कर्मचारी की मौत के बाद परिजनों का प्रदर्शन, मुआवजा की मांग।

    25/06/2026
    टॉप पोस्ट
    महासमुंद

    महासमुंद: राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दो बूंद।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: मदद करना पड़ा महंगा, बस छूटने का बहाना बनाकर युवक ने उड़ाई बाइक।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: युवती की हत्या का खुलासा, नाबालिग युवक पर प्रेमिका की हत्या का आरोप।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    सरायपाली: 160.500 लीटर अवैध शराब जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार किया गया।

    27/06/2026

    बसना: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत 20 प्रतिनिधियों की गुजरात यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न।

    27/06/2026

    बसना: अवैध शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, बंसुला और अरेकेल मार्ग पर पुलिस की कार्रवाई।

    27/06/2026

    पिथौरा: टेका स्थित एचपी फ्यूल्स लूटकांड का मुख्य आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार।

    11/03/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    June 2026
    MTWTFSS
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930 
    « May    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.