पिथौरा में सांसद खेल महोत्सव का संकुल स्तरीय शुभारंभ — युवाओं में खेल भावना और अनुशासन का संचार
पिथौरा। युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र की छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से सांसद खेल महोत्सव का संकुल स्तरीय शुभारंभ पिथौरा में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा नेत्री एवं जिला पंचायत महासमुंद की पूर्व अध्यक्ष ऊषा पटेल थीं, जबकि अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष देवेश निषाद ने की।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में नगर पंचायत उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, सांसद प्रतिनिधि मनमीत छाबड़ा (रिक्की), वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पार्षद मन्नूलाल ठाकुर, रामकुंवर सिन्हा, प्रेमराजन रौतिया, कौशल मानिकपुरी, भाजपा नेता मनमोहन जैन, किशोर पटेल, रमेश पटेल, भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष राजेश चौधरी एवं लक्ष्मीकांत सोनी उपस्थित रहे।विभिन्न खेल विधाओं में खिलाड़ियों ने कबड्डी, खो-खो, दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक सहित कई प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपना दमखम दिखाया।

मुख्य अतिथि ऊषा पटेल ने कहा — “खेल सिर्फ प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि जीवन में अनुशासन, एकता और आत्मविश्वास का प्रतीक हैं। सांसद खेल महोत्सव जैसे आयोजन युवाओं को नई दिशा देने और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को सशक्त करते हैं।”अध्यक्ष देवेश निषाद ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य न केवल खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना है, बल्कि युवाओं में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और टीम भावना विकसित करना भी है।आयोजन समिति ने बताया कि संकुल स्तर पर चयनित खिलाड़ी आगे विधानसभा स्तरीय सांसद खेल महोत्सव में भाग लेंगे।

इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी बिरजू राम सोनबेर, पुष्पकांत साहू सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।


