बसना(जीत यादव)। मतदाता सूची (S.I.R.) को अद्यतन और सटीक बनाने के उद्देश्य से बसना भाजपा मंडल द्वारा आज विशेष जनजागरण अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री नरेंद्र यादव के नेतृत्व में ग्राम पलसापाली, बूथ क्रमांक 152 में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में B.L.A.-2 साथियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – S.I.R.) की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
श्री नरेंद्र यादव ने कहा —
“S.I.R. का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो। यह न केवल हमारा अधिकार है, बल्कि लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में हमारी जिम्मेदारी भी है।”

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे BLO के साथ घर-घर जाकर नागरिकों को मतदाता सूची (S.I.R.) में नाम जोड़ने, सुधारने और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दें ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।
ग्रामीणों ने इस अभियान की खुले दिल से सराहना की और सहयोग का आश्वासन दिया। यह पहल लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने के साथ-साथ नागरिक चेतना बढ़ाने का भी कार्य कर रही है।

इस अवसर पर मंडल महामंत्री सरोज पटेल, सोसायटी अध्यक्ष खिरसागर साव, गोकुल पटेल, जयचंद चौधरी, लवकुमार चौधरी, रूपधर चौधरी, BLA-2 डमरूधर चौधरी, शशिकांत बारीक, अंजोर भोई, चैन सिंह नायक, महेश चौधरी, शंभू सिदार, तेजकुमार साव, ललित पटेल, बसंत चौहान, दिलीप चौधरी, सूरज पटेल, बूथ अध्यक्ष विद्या चरण श्रीवास सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामवासी उपस्थित रहे।
यह (S.I.R.) जनजागरण अभियान बसना भाजपा मंडल की सक्रियता और लोकतांत्रिक जागरूकता के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बन गया।




