बसना(जीतयादव)। बसना विकासखंड के संकुल केंद्र जमदरहा अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला ललितपुर में प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत 17वीं बार नेवता भोज का आयोजन किया गया। इस बार आयोजन शाला प्रबंधन समिति की उपाध्यक्ष श्रीमती खेमकुमारी साहू द्वारा स्वप्रेरणा से कराया गया।
ललितपुर में सामुदायिक सहभागिता से हुआ आयोजन, बच्चों को मिला विशेष नेवता भोज।
कार्यक्रम विकासखंड शिक्षा अधिकारी बद्रीविशाल जोल्हे, विकासखंड स्रोत केंद्र समन्वयक अनिल सिंह साव, एबीईओ लोकेश्वर सिंह कंवर, संकुल नोडल प्राचार्य उत्तर कुमार चौधरी एवं संकुल समन्वयक डिजेंद्र कुर्रे के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रधान पाठक गफ्फार खान द्वारा उपस्थित अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत से हुई। मध्यान्ह भोजन के साथ विशेष नेवता भोज में गठिया, मिक्चर, बेर, बिस्किट, चॉकलेट और अमरूद परोसे गए। बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।इस अवसर पर खेमकुमारी साहू के दोनों बच्चे गुंजन और गरिमा भी उपस्थित रहे। प्रधान पाठक गफ्फार खान ने दोनों बच्चों को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कायतराम चौहान ने कहा कि नेवता भोज का लगातार आयोजन विद्यालय और गांव के लिए गर्व की बात है। वहीं गफ्फार खान ने बताया कि इस पहल से सामुदायिक भागीदारी बढ़ती है, मध्यान्ह भोजन अधिक पौष्टिक बनता है और बच्चों में समानता की भावना को प्रोत्साहन मिलता है।
कार्यक्रम में रामेश्वरी चौहान, सहायक शिक्षक प्रहलाद साहू, रसोइया श्रीमती बुधियारिन, घुराऊराम, महेत्तरीन चौहान, कुमारी साहू, भगवती साहू, अंजली साहू सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।अंत में प्रधान पाठक गफ्फार खान ने सभी का आभार व्यक्त किया।




