महासमुंद(जीतयादव)। महासमुंद पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना महासमुंद क्षेत्र में एक और कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने छिपीयापारा क्षेत्र में घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ा और उसके पास से अवैध शराब बरामद की।
छिपीयापारा क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई, 44 पौवा अवैध देशी शराब बरामद।
पुलिस को सूचना मिली थी कि वार्ड नं. 09 छिपीयापारा स्थित पुराने शराब दुकान के पास एक व्यक्ति प्लास्टिक बोरी में देशी शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।

जांच के दौरान आरोपी सुभाष यादव (निवासी वार्ड नं. 09 छिपीयापारा, महासमुंद) के कब्जे से 44 पौवा देशी प्लेन शराब (कुल 7.920 लीटर) बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग 3,520 रुपये आंकी गई है। आरोपी उक्त शराब को अवैध रूप से बिक्री के लिए रखा हुआ था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जब्त शराब को कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में कुल 3,520 रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



