बसना । तीन दिवसीय जिला स्तरीय यूथ रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने के लिए शासकीय नवीन महाविद्यालय पिरदा की 16 सदस्यीय टीम सोमवार को रवाना हुई। यह प्रशिक्षण शिविर 10 से 12 नवंबर तक शासकीय अंबेडकर मंगल भवन, महासमुंद में आयोजित किया जा रहा है।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए.एल. पटेल के कुशल निर्देशन एवं रेडक्रॉस प्रभारी नवीन कुमार साहू के नेतृत्व में 8 बालक एवं 8 बालिकाओं का चयन किया गया है। शिविर में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के रेडक्रॉस स्वयंसेवक और प्रशिक्षकों को आवासीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

शासकीय नवीन महाविद्यालय पिरदा की चयनित टीम में —
गंगा शेष, मनीषा पटेल, प्रिया पुहुप, ऋचा बरिहा, जेमी महाकुर, शबनम शेख, मनीषा सिदार, हेमकांति नायक, अतुल राजहंस, धीरज शास्त्री, हिमांशु कन्हेर, रौनक रंजन, मुकेश तिवारी, लोकेश बंजारा, पदमन बारीक एवं प्रीतम बारीक शामिल हैं।
महाविद्यालय के हिन्दी विभाग के सहायक प्राध्यापक अंकित भोई ने जानकारी दी कि इस दल के मार्गदर्शन के लिए सहायक प्राध्यापक नवीन कुमार साहू एवं सपना भोई बतौर मेंटर दल के साथ प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित रहेंगे।
यह प्रशिक्षण शिविर युवाओं में सेवा भावना, नेतृत्व कौशल और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।



