पिरदा।नेत्रदान महादान है की प्रेरक भावना के साथ स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय, पिरदा में एक विशेष नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिरदा के नेत्र सहायक श्री एच. एस. कंवर द्वारा विद्यालय के छात्रों का नेत्र परीक्षण किया गया।
परीक्षण के दौरान कमजोर दृष्टि वाले छात्रों की पहचान कर उन्हें निःशुल्क चश्मे प्रदान किए गए। चश्मा प्राप्त करने वाले प्रमुख छात्र-छात्राओं में लिवेश सिदार, शुभम यादव, अमन सिदार, देवेश, खिलेश निषाद, सावित्री पटेल, रीतिका प्रधान एवं कविता सोनी शामिल हैं।
कार्यक्रम के दौरान श्री एच. एस. कंवर ने कहा —
“नेत्रदान सबसे बड़ा दान है। इससे किसी अंधे व्यक्ति को रोशनी मिल सकती है। हमें समाज में नेत्रदान की भावना को बढ़ावा देने के लिए लोगों को प्रेरित करना चाहिए।”

इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ व्याख्याता महेश कुमार बरिहा, प्रधानपाठक अरुण प्रधान, वरिष्ठ शिक्षक लोरीश गुरुजी एवं सीताकांत प्रधान सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाना और नेत्रदान जैसी मानवीय भावना को समाज में फैलाना रहा। विद्यालय परिवार ने इस पुनीत कार्य के लिए स्वास्थ्य विभाग का आभार व्यक्त किया।



