सरायपाली(जीत यादव)।स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय सरायपाली में प्राचार्य प्रदीप नारायण सेठ के नेतृत्व में बाल दिवस अत्यंत उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया गया। एकल, युगल, समूह नृत्य व गीत, नाटक, एकांकी, भाषण सहित विविध सांस्कृतिक गतिविधियों ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया।
पूजन-अर्चना के साथ हुआ शुभारंभ
बाल दिवस कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य, शिक्षकों और विद्यार्थियों द्वारा संयुक्त रूप से पूजन-अर्चना के साथ की गई। इसके बाद बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
नृत्य प्रस्तुति देने वालों में आस्था साहू, प्रत्युषा एवं श्रेया कुशवाहा, राधिका डडसेना, अभिवादन प्रधान एवं ग्रुप, कनक पांडेय, नव्या एवं ग्रुप, कोमल साहू, बीना पटेल एवं ग्रुप, केविका अग्रवाल, विमल एवं ट्विंकल शामिल रहे।
गीत, नाटक और भाषण ने बढ़ाया कार्यक्रम का आकर्षण
प्रियांशी शर्मा और अपूर्वा साहू ने सुमधुर गीत प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।
तनुष्का नायक एवं उनके समूह ने “बेटी बचाओ” विषय पर मार्मिक नाटक प्रस्तुत किया।
आस्था साहू ने बाल दिवस पर प्रभावी भाषण दिया।
बाल दिवस कार्यक्रम के सफल आयोजन और प्रतिभाओं के सम्मान के लिए धन्यवाद ज्ञापन छात्र संघ अध्यक्ष भारती पटेल ने किया।
प्राचार्य व शिक्षकों ने दिया प्रेरक उद्बोधन
प्राचार्य प्रदीप नारायण सेठ, व्याख्याता लता साहू, रेखा पुरोहित, नरेश पटेल, हरीश चौधरी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बाल दिवस का महत्व समझाया। व्याख्याता हरीश चौधरी की कविता को बच्चों ने जमकर सराहा।
प्राचार्य सेठ ने कहा कि “टीम भावना से आयोजित यह कार्यक्रम बच्चों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिसमें प्रत्येक बच्चे को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है।”
मनोरंजक खेल और गतिविधियों से गूंजा विद्यालय प्रांगण
व्याख्याता सुब्रत प्रधान, रश्मि राजा, हिमाद्री प्रधान, साकेत राजवाड़े ने कई मनोरंजक व ज्ञानवर्धक खेलों का आयोजन कर बच्चों को खूब उत्साहित किया और सबको हँसी से भर दिया।
मंच संचालन और अन्य व्यवस्थाएँ रहीं सराहनीय
मंच संचालन नेहा दास एवं ज्योति सलूजा ने बेहतरीन ढंग से किया।
भोजन व्यवस्था में महेश नायक, दिनेश कर, श्यामसुंदर दास, शिवेंद्र सोनवानी एवं टीम का योगदान रहा।
स्वागत कार्य उमा नायक, लक्ष्मी चौधरी, मौसमी माथुर, विशीकेशन नैरोजी व अन्य ने किया।
म्यूजिक एवं साउंड सिस्टम की ज़िम्मेदारी जलंधर वर्गे, प्रवीण तिवारी, गुलाब चौहान ने निभाई।
एकता और अनुशासन की मिसाल
अनुशासन व व्यवस्था बनाए रखने में नरेश पटेल, विनोद चौधरी, यशवंत कुमार चौधरी, साकेत राजवाड़े सहित पूरी टीम का विशेष योगदान रहा।
सफल आयोजन में सभी की रही महत्वपूर्ण भूमिका
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्राचार्य, व्याख्याताओं, शिक्षकों, शिक्षिकाओं, लिपिक, रसोइयों एवं सहायकों ने मिलकर सराहनीय भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को प्रोत्साहित किया गया और बाल दिवस को यादगार बनाने की शुभकामनाएँ दी गईं।









