Close Menu
Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सरायपाली: नागशक्ति बूढ़ादेव का 9वां स्थापना दिवस एवं पंच महापूजन भव्य रूप से सम्पन्न।

    10/02/2026

    बसना: बल्दीडीह में युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमन वर्मा का भव्य स्वागत किया गया।

    10/02/2026

    बसना: प्राथमिक शाला गढ़पटनी में फाइलेरिया बचाव जागरूकता एवं दवा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

    10/02/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, February 10
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • अध्यात्म
    • अन्य
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    Home»सरायपाली»सरायपाली: नागशक्ति बूढ़ादेव का 9वां स्थापना दिवस एवं पंच महापूजन भव्य रूप से सम्पन्न।
    सरायपाली

    सरायपाली: नागशक्ति बूढ़ादेव का 9वां स्थापना दिवस एवं पंच महापूजन भव्य रूप से सम्पन्न।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad10/02/2026Updated:10/02/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    बूढ़ादेव budadev
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    सरायपाली(जीतयादव)।पझरापाली स्थित नागशक्ति बूढ़ादेव ठाना कांटा पठार में रविवार को आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक गौरव का अद्भुत संगम देखने को मिला। गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति, छत्तीसगढ़ गोंडवाना संघ जिला इकाई महासमुंद एवं अखिल भारतीय गोंड समाज फुलझर राज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 9वां स्थापना दिवस एवं पंच बूढ़ादेव महापूजन श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।

    buda 22
    नागशक्ति बूढ़ादेव ठाना कांटा पठार पझरापाली में आस्था का महासंगम उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब।

    सुबह से प्रारंभ हुआ यह धार्मिक आयोजन देर रात तक चलता रहा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं सामाजिक एकता की कामना की।

    कार्यक्रम की शुरुआत गोंडीयन परंपरा के अनुसार पंडा पूजारी सुदर्शन सिंह ठाकुर द्वारा प्रकृति शक्ति पंच बूढ़ादेव एवं गोंडवाना शक्तियों के विधिवत आह्वान एवं पूजा-अर्चना से हुई। महाआरती के साथ पूरे परिसर में जयकारों की गूंज सुनाई दी और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बन गया।

    buda 33

    सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गरियाबंद जिले के हीराबतर छुरा से पहुंचे दुर्गे दुलेश्वरी दाई कर्मा नर्तक दल ने पारंपरिक नृत्य-गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। ढोल-मांदर की थाप पर कलाकारों की जीवंत प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री भीखम सिंह ठाकुर ने समाज को एकजुट रहकर अपनी परंपरा, संस्कृति और धार्मिक विरासत को सहेजने का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अजाक्स अध्यक्ष बसना श्री अमृत लाल जगत ने की।

    पूर्णिमा Sidar Logo

    विशिष्ट अतिथियों में देवकी दीवान, पुरुषोत्तम दीवान, नोविना जगत, जगदीश सिदार, अजय जगत, वरुण जगत, भुवनेश्वर नेताम, गणेश सिदार, श्यामाचरण सिदार, क्षेत्रो सिदार, डॉ. नोहर सिंह नेताम, नैन सिंह नेताम, विजेंद्र पारेश्वर सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं समाज प्रमुख उपस्थित रहे। महिला प्रभाग की सहभागिता भी उल्लेखनीय रही।

    मंच संचालन राजेन्द्र सिदार एवं शंकर लाल सिदार ने प्रभावशाली ढंग से किया। वहीं छत्तीसगढ़ गोंडवाना संघ के जिलाध्यक्ष दीपक जगत ने अपने संबोधन में समाज को आगामी जनगणना के प्रति जागरूक रहने और अपनी सामाजिक पहचान को मजबूती से दर्ज कराने का आह्वान किया।

    कार्यक्रम को सफल बनाने में गोकुल पारेश्वर, प्रेम सिंह पोर्ते (शिव), विश्वनाथ हीरा, दीनबंधु नाग, बलदेव हीरा, निमंकर जगत सहित अनेक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। आयोजन के दौरान विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

    यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक एकता, सांस्कृतिक संरक्षण और परंपरागत मूल्यों को मजबूत करने का सशक्त संदेश भी देकर गया।

    Chhattisgarh Vision News Logo
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    सरायपाली: सिम पोर्टिंग फ्रॉड का खुलासा, पीओएस संचालक समेत दो आरोपी गिरफ्तार।

    10/02/2026

    सरायपाली: “परीक्षा पे चर्चा” का विकासखंड सरायपाली के विद्यालयों में व्यापक आयोजन किया गया।

    10/02/2026

    सरायपाली: ANTF एवं थाना बलौदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 899 नग नशीली टेबलेट जब्त।

    10/02/2026

    सरायपाली: नेवता भोज का आयोजन शासकीय प्राथमिक शाला बिजातीपाली में किया गया।

    10/02/2026

    सरायपाली: सरस्वती शिशु मंदिर बलौदा के छात्रों ने पुरखौती मुक्तांगन में जाना छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति।

    09/02/2026

    सरायपाली: TLM मेला संकुल स्तरीय संकुल केंद्र सिंघोड़ा में आयोजित किया गया।

    09/02/2026
    टॉप पोस्ट
    सरायपाली

    सरायपाली: सिम पोर्टिंग फ्रॉड का खुलासा, पीओएस संचालक समेत दो आरोपी गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    सरायपाली

    सरायपाली: “परीक्षा पे चर्चा” का विकासखंड सरायपाली के विद्यालयों में व्यापक आयोजन किया गया।

    Ashok Nishad
    सरायपाली

    सरायपाली: ANTF एवं थाना बलौदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 899 नग नशीली टेबलेट जब्त।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    बसना: प्राथमिक शाला गढ़पटनी में फाइलेरिया बचाव जागरूकता एवं दवा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

    10/02/2026

    बसना: असम विधानसभा चुनाव में मोक्ष कुमार प्रधान बने उदारबंद विधानसभा के प्रभारी।

    10/02/2026

    महासमुंद: जागरूकता अभियान का आयोजन शिशु संस्कार विद्यालय महासमुंद में किया गया।

    09/02/2026

    सरायपाली: ANTF एवं थाना बलौदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 899 नग नशीली टेबलेट जब्त।

    10/02/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    February 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728 
    « Jan    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.