बसना।नगर पंचायत बसना क्षेत्र में वरिष्ठ पार्षद का जन्मदिवस सादगीपूर्ण एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पार्षद महेंद्र सिंह अरोरा, विधायक प्रतिनिधि निर्मलदास, पार्षद आशीष, युवा पार्षद मनोज गहेरवाल, शिव नायक, संगीता नायक तथा भाजपा युवा नेता उमेश नायक उपस्थित रहे।

इसके अलावा नगर पंचायत के राजस्व निरीक्षक दीपक यदु, कंप्यूटर ऑपरेटर मोनू बाजरा सहित नगर पंचायत के कर्मचारी एवं वार्डवासी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं नागरिकों ने वरिष्ठ पार्षद को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं जनसेवा से परिपूर्ण जीवन की कामना की। सभी ने उनके द्वारा किए जा रहे जनसेवा कार्यों की सराहना की।कार्यक्रम शांत, सादगीपूर्ण एवं आत्मीय वातावरण में संपन्न हुआ।


