Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
महासमुंद(जीतयादव)। कोमाखान पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक कार से बड़ी मात्रा में चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस ने कार में रखे 21.089 किलोग्राम चांदी के फैंसी आभूषण जब्त किए हैं, जिनकी कीमत लगभग 54 लाख 60 हजार रुपये बताई जा रही है। कार से 21.089 किलो चांदी के आभूषण बरामद वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर 59.60 लाख की संपत्ति जब्त। पुलिस के अनुसार जिले में अवैध मादक पदार्थ, हथियार और अन्य संदिग्ध सामग्रियों की रोकथाम के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 17 मार्च 2026 को टेमरी नाका में वाहन चेकिंग…
सरायपाली(जीतयादव)। एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और थाना सिंघोड़ा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी और एक अपचारी बालक को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7 किलोग्राम गांजा, एक बिना नंबर की KTM मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन जब्त किया है। जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 4 लाख 30 हजार रुपये बताई जा रही है। सिंघोड़ा में पुलिस ने 7 किलो गांजा के साथ एक आरोपी और एक अपचारी बालक को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए लगातार चेकिंग अभियान…
महासमुंद(जीतयादव)। पुलिस और आम जनता के बीच संवाद को आसान और प्रभावी बनाने के लिए महासमुंद पुलिस ने नई पहल शुरू की है। कांकेर पुलिस के “शिकायत हेल्प डेस्क” अभियान की तर्ज पर जिले में “संवाद” व्हाट्सएप हेल्प डेस्क लागू किया गया है। इसके माध्यम से अब नागरिक अपनी शिकायत या किसी भी अवैध गतिविधि से जुड़ी गुप्त सूचना सीधे पुलिस को भेज सकेंगे। व्हाट्सएप के जरिए अब सीधे पुलिस को भेज सकेंगे शिकायत और गुप्त सूचना पुलिस की नई पहल “संवाद”। महासमुंद पुलिस द्वारा इसके लिए व्हाट्सएप नंबर 9479229939 जारी किया गया है। कोई भी व्यक्ति इस नंबर पर…
रायपुर(जीतयादव)।कुम्हारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध अफीम कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 403 ग्राम अफीम, लाखों रुपये नगद और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जब्त की गई कुल संपत्ति की कीमत लगभग 16 लाख रुपये बताई जा रही है। 403 ग्राम अफीम और लाखों की नगदी बरामद NDPS एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार। पुलिस के अनुसार 17 मार्च 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि खारुन ग्रीन कॉलोनी गेट नंबर-02 के पास एक व्यक्ति अफीम रखकर उसकी बिक्री कर रहा है।…
महासमुंद(जीतयादव)। प्रदेश में विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर आयोजित विधानसभा घेराव प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया गया। मनरेगा संशोधन, गैस संकट और धान खरीदी में भ्रष्टाचार समेत कई मुद्दों को लेकर विधानसभा घेराव के लिए प्रदर्शन। प्रदर्शन में जनपद पंचायत महासमुंद की स्वास्थ्य समिति सभापति श्रृष्टि ध्रुव भी शामिल हुईं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में मनरेगा संशोधन, एलपीजी गैस संकट, धान खरीदी में कथित भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, बिजली दरों में लगातार बढ़ोतरी और बढ़ते अपराध जैसे मुद्दों को लेकर लोगों में आक्रोश…
रायगढ़(जीतयादव)।जूटमिल क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते एक बड़ी बैंक लूट की वारदात टल गई। रात्रि गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधि देखकर पुलिसकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई की, जिससे आरोपी अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सके और मौके से फरार हो गए। जूटमिल पुलिस की सतर्कता से टली बड़ी बैंक लूट की घटना। जानकारी के अनुसार, जूटमिल पुलिस की टीम रोजाना की तरह रात में गश्त कर रही थी और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार क्षेत्र के बैंक और एटीएम की जांच कर रही थी। इसी दौरान पेट्रोलिंग में तैनात आरक्षक परमानंद पटेल और समीर बेक को…
बसना(जीतयादव)।अवैध मादक पदार्थों (गांजा) की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और थाना बसना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.070 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब 2 लाख 3 हजार 500 रुपये बताई जा रही है। बसना पुलिस और एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स की संयुक्त कार्रवाई 4.070 किलो गांजा, बाइक और मोबाइल जब्त। पुलिस के अनुसार, 16 मार्च 2026 को वाहन चेकिंग के दौरान बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 06 GX 4909) में सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों…
महासमुंद(जीतयादव)।अवैध महुआ शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए महासमुंद पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना सरायपाली और चौकी भंवरपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कई ठिकानों पर छापेमारी की और अवैध महुआ शराब बनाने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की। सरायपाली और भंवरपुर क्षेत्र में पुलिस की छापेमारी, 115 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त। पुलिस कार्रवाई के दौरान ग्राम नूनपानी और बुंदेलाभाटा से कुल 115 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 23 हजार रुपये बताई जा रही है। इसके साथ ही शराब बनाने में उपयोग…
रायपुर(जीतयादव)।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा परिसर में आयोजित तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वयं शिविर में पहुंचकर अपनी स्वास्थ्य जांच कराई और आमजन को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा परिसर में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ। स्वास्थ्य शिविर का आयोजन लोगों में नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि नियमित स्वास्थ्य परीक्षण से बीमारियों…
रायपुर(जीतयादव)। विधानसभा सत्र के दौरान क्षेत्र के शासकीय महाविद्यालय तामासिवनी के छात्र-छात्राओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था को करीब से समझने का अवसर मिला। विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंचकर सदन की कार्यवाही को प्रत्यक्ष रूप से देखा और विधानसभा का भ्रमण किया। तामासिवनी शासकीय महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने विधानसभा की कार्यवाही देखी। इस दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने विधानसभा की कार्यप्रणाली, विधायी प्रक्रिया और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। शिक्षकों के मार्गदर्शन में पहुंचे विद्यार्थियों ने लोकतांत्रिक व्यवस्था के इस महत्वपूर्ण केंद्र को करीब से देखा। विधानसभा भ्रमण के दौरान छात्रों ने भाजपा प्रदेश…
