Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
रायपुर(जीतयादव)।कुम्हारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध अफीम कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 403 ग्राम अफीम, लाखों रुपये नगद और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जब्त की गई कुल संपत्ति की कीमत लगभग 16 लाख रुपये बताई जा रही है। 403 ग्राम अफीम और लाखों की नगदी बरामद NDPS एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार। पुलिस के अनुसार 17 मार्च 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि खारुन ग्रीन कॉलोनी गेट नंबर-02 के पास एक व्यक्ति अफीम रखकर उसकी बिक्री कर रहा है।…
महासमुंद(जीतयादव)। प्रदेश में विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर आयोजित विधानसभा घेराव प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया गया। मनरेगा संशोधन, गैस संकट और धान खरीदी में भ्रष्टाचार समेत कई मुद्दों को लेकर विधानसभा घेराव के लिए प्रदर्शन। प्रदर्शन में जनपद पंचायत महासमुंद की स्वास्थ्य समिति सभापति श्रृष्टि ध्रुव भी शामिल हुईं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में मनरेगा संशोधन, एलपीजी गैस संकट, धान खरीदी में कथित भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, बिजली दरों में लगातार बढ़ोतरी और बढ़ते अपराध जैसे मुद्दों को लेकर लोगों में आक्रोश…
रायगढ़(जीतयादव)।जूटमिल क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते एक बड़ी बैंक लूट की वारदात टल गई। रात्रि गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधि देखकर पुलिसकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई की, जिससे आरोपी अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सके और मौके से फरार हो गए। जूटमिल पुलिस की सतर्कता से टली बड़ी बैंक लूट की घटना। जानकारी के अनुसार, जूटमिल पुलिस की टीम रोजाना की तरह रात में गश्त कर रही थी और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार क्षेत्र के बैंक और एटीएम की जांच कर रही थी। इसी दौरान पेट्रोलिंग में तैनात आरक्षक परमानंद पटेल और समीर बेक को…
बसना(जीतयादव)।अवैध मादक पदार्थों (गांजा) की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और थाना बसना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.070 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब 2 लाख 3 हजार 500 रुपये बताई जा रही है। बसना पुलिस और एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स की संयुक्त कार्रवाई 4.070 किलो गांजा, बाइक और मोबाइल जब्त। पुलिस के अनुसार, 16 मार्च 2026 को वाहन चेकिंग के दौरान बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 06 GX 4909) में सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों…
महासमुंद(जीतयादव)।अवैध महुआ शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए महासमुंद पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना सरायपाली और चौकी भंवरपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कई ठिकानों पर छापेमारी की और अवैध महुआ शराब बनाने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की। सरायपाली और भंवरपुर क्षेत्र में पुलिस की छापेमारी, 115 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त। पुलिस कार्रवाई के दौरान ग्राम नूनपानी और बुंदेलाभाटा से कुल 115 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 23 हजार रुपये बताई जा रही है। इसके साथ ही शराब बनाने में उपयोग…
रायपुर(जीतयादव)।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा परिसर में आयोजित तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वयं शिविर में पहुंचकर अपनी स्वास्थ्य जांच कराई और आमजन को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा परिसर में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ। स्वास्थ्य शिविर का आयोजन लोगों में नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि नियमित स्वास्थ्य परीक्षण से बीमारियों…
रायपुर(जीतयादव)। विधानसभा सत्र के दौरान क्षेत्र के शासकीय महाविद्यालय तामासिवनी के छात्र-छात्राओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था को करीब से समझने का अवसर मिला। विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंचकर सदन की कार्यवाही को प्रत्यक्ष रूप से देखा और विधानसभा का भ्रमण किया। तामासिवनी शासकीय महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने विधानसभा की कार्यवाही देखी। इस दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने विधानसभा की कार्यप्रणाली, विधायी प्रक्रिया और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। शिक्षकों के मार्गदर्शन में पहुंचे विद्यार्थियों ने लोकतांत्रिक व्यवस्था के इस महत्वपूर्ण केंद्र को करीब से देखा। विधानसभा भ्रमण के दौरान छात्रों ने भाजपा प्रदेश…
रायपुर(जीतयादव)।रायपुर में विदेशी मुद्रा दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक अंतर्राज्यीय आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना तेलीबांधा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल निवासी आरोपी को पकड़कर उसके पास से 4.50 लाख रुपये नकद और एक आईफोन जब्त किया है। तेलीबांधा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के विदेशी मुद्रा दिलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर नकदी और आईफोन जब्त किया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने विदेशी मुद्रा उपलब्ध कराने का झांसा देकर पीड़ित से करीब 19 लाख 47 हजार रुपये की ठगी की थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की…
रायपुर(जीतयादव)। मोबाइल फोन गुम या चोरी होना अक्सर लोग एक सामान्य घटना समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यह छोटी लापरवाही बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। पुलिस का कहना है कि गुम हुआ मोबाइल किसी भी आपराधिक गतिविधि में इस्तेमाल किया जा सकता है, इसलिए ऐसी स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना देना जरूरी है। रायपुर पुलिस ने ढाई महीने में 60 लाख रुपये के 300 से अधिक मोबाइल ट्रेस कर लौटाए। पुलिस कमिश्नरेट रायपुर के अंतर्गत कार्यरत एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) ने पिछले ढाई महीनों में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। इस दौरान यूनिट ने…
रायगढ़(जीतयादव)।रायगढ़ जिले में साइबर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह से जुड़े पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक महिला एनजीओ कार्यकर्ता को CSR फंड दिलाने का झांसा देकर उसके बैंक खाते का इस्तेमाल करते हुए करोड़ों रुपये का संदिग्ध लेनदेन किया था। एनजीओ कार्यकर्ता को CSR फंड दिलाने के नाम पर किया गया बड़ा साइबर फ्रॉड। मामले की शिकायत इंदिरानगर रायगढ़ निवासी सामाजिक कार्यकर्ता आयशा परवीन ने साइबर थाना रायगढ़ में दर्ज कराई थी। महिला ने बताया कि दिसंबर 2025 में उसकी पहचान विजय चंद्रा और अभय यादव से कराई गई थी। आरोपियों…
