Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
महासमुंद(जीतयादव)।छत्तीसगढ़ की प्राचीन सांस्कृतिक नगरी सिरपुर में आयोजित तीन दिवसीय “सिरपुर महोत्सव” का समापन समारोह भव्यता और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर महासमुंद सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराते हुए कला, संस्कृति और आस्था के इस महापर्व को ऐतिहासिक बताया। सिरपुर महोत्सव में सांसद ने सिरपुर को विश्व विरासत स्थल बनाने पर दिया जोर। सांसद रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि यह एक पुरातात्विक स्थल नहीं, बल्कि यह छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक आत्मा का प्रतीक है। प्राचीन विरासत से समृद्ध यह ऐतिहासिक नगरी आज विश्व विरासत स्थल बनने की दिशा में निरंतर अग्रसर है और…
बसना(जीतयादव)।शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसना में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बसना विधायक डॉ. श्री संपत अग्रवाल शामिल हुए। विद्यालय के प्राचार्य श्री एन.के. पंडा के नेतृत्व में आयोजित इस समारोह में बड़ी संख्या में छात्राएं, शिक्षकगण एवं अभिभावक उपस्थित रहे। वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में मेधावी छात्राओं को मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. संपत अग्रवाल द्वारा ज्ञान की देवी मां सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इसके पश्चात छात्राओं द्वारा…
सरायपाली(जीतयादव)।नवागढ़ संकुल अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला पोड़ापाली में विकासखंड शिक्षा अधिकारी(बीईओ) सरायपाली श्री टी.सी. पटेल द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री डी.एन. दीवान, विकासखंड स्रोत केंद्र समन्वयक श्री देवानंद नायक, वरिष्ठ प्राचार्य सरायपाली श्री सी.एल. पुहूप एवं संकुल समन्वयक श्री खिरोद्र सोनी भी उपस्थित रहे। बीईओ ने शैक्षिक नवाचार और विद्यार्थियों की दक्षता देख सराहना की। निरीक्षण के दौरान विद्यालय का आकर्षक बाह्य वातावरण, सुव्यवस्थित कक्षा-कक्ष, प्रिंट रिच वातावरण, विद्यार्थियों की कक्षागत दक्षता, शैक्षिक नवाचार एवं जन समुदाय को जोड़कर किए जा रहे शाला विकास कार्यों को देखकर निरीक्षण दल ने संस्था प्रमुख…
सरायपाली(जीतयादव)।संकुल स्रोत केंद्र समग्र शिक्षा नवागढ़ में संकुल स्तरीय TLM (Teaching Learning Material) मेले का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में SMDC अध्यक्ष श्री रिक्की अग्रवाल एवं सांसद प्रतिनिधि श्री मदन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। TLM मेला में शिक्षकों ने प्रदर्शित किए नवाचारी शिक्षण मॉडल बच्चों की सीख को रोचक बनाने पर जोर। इस अवसर पर संकुल समन्वयक श्री खिरोद्र कुमार सोनी ने कहा कि TLM बच्चों की सीखने की प्रक्रिया को रोचक, सरल और प्रभावी बनाता है, जिससे विषयों की समझ स्थायी होती है। वहीं संकुल प्राचार्य श्री मोतीचरण वैष्णव ने अपने संबोधन में कहा…
महासमुंद(जीतयादव)।कोसरंगी में हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है। कोसरंगी में युवक की हत्या का मामला सुलझा, पुरानी रंजिश सामने आई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाकेश साहू पिता भरत साहू, निवासी ग्राम कोसरंगी दिनांक 03 फरवरी 2026 की रात खाना खाने के बाद टहलने निकला था, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। अगले दिन 04 फरवरी 2026 की सुबह उसका शव गांव के नकूल साहू के घर…
महासमुंद(जीतयादव)।महासमुंद जिले में जिला एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) द्वारा वर्ष 2026 की शुरुआत से अब तक की 29वीं कार्रवाई में एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। इस बार थाना बागबाहरा क्षेत्र में पुलिस ने तीन अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो ओड़िशा से गांजा लेकर मध्यप्रदेश की ओर जा रहे थे। एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स(ANTF) व बागबाहरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 3.79 लाख की संपत्ति जब्त। सूचना के आधार पर पुलिस ने नीले रंग की एक्सेस स्कूटी क्रमांक MP-20-XB-0490 को रोका। तलाशी के दौरान स्कूटी में रखी सफेद प्लास्टिक बोरी से 5.265 किलो मादक पदार्थ गांजा…
महासमुंद(जीतयादव)।कोमाखान थाना क्षेत्र में एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना कोमाखान पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 किलो गांजा के साथ एक महिला व एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपी सुपेला भिलाई (दुर्ग) के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि ओड़िशा की ओर से स्कूटी में गांजा लेकर दो लोग आ रहे हैं। सूचना के आधार पर घेराबंदी कर एक्टिवा स्कूटी क्रमांक CG-07-CL-2661 को रोका गया। तलाशी लेने पर स्कूटी में रखे दो कार्टून से 24 किलो मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स व…
सरायपाली(जीतयादव)।संकुल केंद्र लांती के अंतर्गत शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय परसकोल में संकुल स्तरीय TLM एवं FLN मेला सह प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नोडल प्राचार्य श्री के.पी. पटेल, संकुल समन्वयक श्री जयनारायण पटेल एवं वरिष्ठ व्याख्याता श्री ए.आर. पटेल एवं श्री सुभाष चंद्र बरिहा के द्वारा माता सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। FLN शिक्षकों के नवाचार और रचनात्मक शिक्षण सामग्री ने किया प्रभावित। इस अवसर पर संकुल केंद्र लांती के अंतर्गत शासकीय उच्च प्राथमिक शाला परसकोल, शासकीय प्राथमिक शाला परसकोल, शासकीय उच्च प्राथमिक शाला लांती, प्राथमिक शाला लांती, शासकीय उच्च…
बसना(जीतयादव)।आम आदमी पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में चलाई जा रही ‘छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा’ को लेकर संगठन स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में बसना के मिश्रा कॉम्प्लेक्स में आम आदमी पार्टी बसना इकाई द्वारा संगठन विस्तार और आगामी आंदोलन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। आम आदमी पार्टी की संगठन बैठक में ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति पर हुई चर्चा। यह बैठक मुख्य रूप से यूथ विंग जिलाध्यक्ष खिरोद पटेल, जिला उपाध्यक्ष गोपाल दास वैष्णव, बसना नगर पालिका पार्षद इमरान इल्लु एवं अमरीन इल्लु की अगुवाई में संपन्न हुई। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने…
सरायपाली(जीतयादव)। कलेण्डा (सिंघोड़ा) में MBU कैंप का आयोजन किया गया।जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद एवं जिला मिशन समन्वयक के निर्देशानुसार तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री टीकम चंद पटेल और बीआरसी श्री देवानंद नायक के मार्गदर्शन में पेंडिंग प्रकरणों को शीघ्र पूर्ण करने के लिए स्कूलवार विशेष कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। आधार अपडेट से MBU प्रक्रिया होगी पूर्ण स्कूलवार लगाए जा रहे विशेष कैंप। इस कैंप का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के आधार कार्ड में बायोमीट्रिक अपडेशन कर MBU पोर्टल पर उनका डेटा पूर्ण करना है, ताकि किसी भी छात्र को शासकीय योजनाओं और शैक्षणिक सुविधाओं से वंचित न रहना पड़े।…
