Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
कोरबा।जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां तालाब में डूबने से तीन मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा रिसदी मार्ग स्थित पुलिस लाइन कॉलोनी के पास बने तालाब में हुआ, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना के बाद पुलिस कॉलोनी में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। तालाब में डूबने से तीन मासूमों की दर्दनाक मौत, पुलिस कॉलोनी में पसरा मातम। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को पुलिस लाइन कॉलोनी में रहने वाले तीन मासूम बच्चे अपने कुछ साथियों के साथ रिसदी तालाब में नहाने…
सरस्वती शिशु मंदिर भगत देवरी में शिक्षक दिवस समारोह भगत देवरी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में शिक्षक दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए और शिक्षकों के योगदान को स्मरण किया गया। कार्यक्रम में जनपद सदस्य भारती छोटू अग्रवाल विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने सभी शिक्षकों का सम्मान कर कहा कि “शिक्षक समाज की धरोहर होते हैं, जिनके मार्गदर्शन से नई पीढ़ी संस्कारवान और ज्ञानवान बनती है।” विद्यालय के अध्यक्ष मुन्नीलाल अग्रवाल ने अतिथियों और शिक्षकों का श्रीफल, मिठाई व खिलाकर स्वागत…
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के खरसिया में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज महतारी वंदन योजना की 19वीं किस्त जारी की। इस अवसर पर प्रदेश की 69,15,994 महिलाओं के बैंक खातों में प्रतिमाह मिलने वाली 1000-1000 रुपये की सहायता राशि सीधे अंतरित की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं और उन्होंने सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। महतारी वंदन योजना की 19वीं किस्त 69 लाख से अधिक महिलाओं के खातों में सीधे भेजी गई 1000 रुपये की राशि। महतारी वंदन योजना के तहत अब तक हितग्राहियों को कुल 12,376.19 करोड़ रुपये की…
शिक्षक दिवस पर CM विष्णु देव साय ने किया “मिशन अंतरिक्ष” और “प्रोजेक्ट जय विज्ञान” का शुभारंभ बच्चों में अंतरिक्ष विज्ञान और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने पर विशेष जोर रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस के विशेष अवसर पर आज मुख्यमंत्री निवास परिसर से मिशन अंतरिक्ष और प्रोजेक्ट जय विज्ञान अभियान की शुरुआत की। इस पहल का उद्देश्य स्कूली बच्चों में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति रुचि जगाना और उन्हें वैज्ञानिक दृष्टिकोण से जोड़ना है। इस दौरान जिला प्रशासन रायपुर, इग्नाइटिंग ड्रीम्स ऑफ यंग माइंड फाउंडेशन और विज्ञान भारती के बीच दो महत्वपूर्ण समझौते भी हुए। इन समझौतों से…
धोखाधड़ी केस में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की मुश्किलें बढ़ीं मुंबई पुलिस ने 60 करोड़ रुपये की ठगी मामले में जारी किया लुकआउट सर्कुलर मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ धोखाधड़ी के एक बड़े मामले में मुंबई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दंपति के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी किया है। यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि दोनों बिना जांच पूरी हुए देश छोड़कर बाहर न जा सकें। 60 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मामला लगभग 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी से जुड़ा हुआ…
नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में एक बार फिर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है। ताज़ा जानकारी के अनुसार, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले की सीमा पर स्थित अबूझमाड़ के घने जंगलों में सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम और नक्सलियों के बीच गोलीबारी हो रही है। इस एनकाउंटर में अब तक 5 से 6 नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आई है। DRG की संयुक्त कार्रवाई से नक्सलियों के शव और भारी मात्रा में हथियार व गोला-बारूद बरामद किया गया। सूत्रों के मुताबिक, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले की डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) की टीम नक्सल प्रभावित इलाकों में…
महासमुंद।अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलनरत मितानिन कार्यकर्ता एक बार फिर चर्चा में हैं। मंगलवार को महासमुंद जिले में तब हंगामा हो गया जब नवा रायपुर धरना स्थल जा रही मितानिनों को पुलिस ने बीच रास्ते में रोक दिया। इस कार्रवाई से नाराज़ कार्यकर्ता सड़क पर उतर आईं और राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर चक्काजाम कर दिया। करीब 4 घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप रहा और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। महासमुंद में मितानिन कार्यकर्ताओं का हंगामा, हाईवे पर 4 घंटे तक चक्काजाम। जानकारी के अनुसार, जिले से लगभग 2200 मितानिन कार्यकर्ता नवा रायपुर के तूता…
शिक्षक दिवस पर 64 शिक्षकों को मिलेगा सम्मान राजभवन के छत्तीसगढ़ मंडपम में होगा आयोजन, राज्यपाल करेंगे सम्मानित रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के उन शिक्षकों को विशेष सम्मान दिया जाएगा, जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए विद्यार्थियों को नई दिशा दी है। राजधानी रायपुर स्थित राजभवन के छत्तीसगढ़ मंडपम में आयोजित समारोह में कुल 64 शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। नवाचार और उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मान स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह पुरस्कार केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं है, बल्कि उन शिक्षकों के लिए है जिन्होंने बच्चों को नवाचार सिखाने,…
हमारे पाठकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ ज्ञान, संस्कार और मार्गदर्शन देने वाले सभी गुरुजनों को नमन प्रिय पाठकगण,आप सभी को हमारी ओर से शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। 5 सितंबर का दिन हम सबके लिए खास होता है, क्योंकि यह दिन हमें याद दिलाता है कि हमारे जीवन में शिक्षक का स्थान कितना महत्वपूर्ण है। शिक्षक न केवल हमें किताबों का ज्ञान देते हैं, बल्कि जीवन के मूल्यों, अनुशासन और सच्चाई की राह दिखाते हैं। इस अवसर पर हम सभी गुरुजनों को नमन करते हैं और आभार व्यक्त करते हैं कि उन्होंने समाज और राष्ट्र निर्माण…
बसना(जीतयादव)।बसना से सराईपाली मार्ग पर राष्ट्रीय राजमार्ग-53 के किनारे स्थित ग्राम बिटांगीपाली का है, जहां दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है।बसना और आसपास के इलाकों में इन दिनों चोरों के हौसले सातवें आसमान पर हैं। हालात यह हैं कि अब चोरों को पुलिस-प्रशासन का जरा भी खौफ नहीं रह गया है। लगातार हो रही वारदातों ने आम लोगों की नींद हराम कर दी है। पुलिस चोरी की जांच में जुटी ग्राम बिटांगीपाली निवासी गजानंद तिवारी के घर पर चोरों ने ताला तोड़कर धावा बोला। चोर घर के अंदर घुसे और अलमारी व अन्य कमरों की तलाशी लेकर कीमती…
